युवती को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने वाले नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

उत्तर प्रदेश के हरदाेई जिले में युवती को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने के नौ आरोपियों की एक करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। डीएम को न्यायालय ने यह आदेश पारित किया है। कृषि भूमि व भवनों के लिए संडीला एसडीएम को रिसीवर नियुक्त किया है। वाहनों को कुर्क कर मालखाना में जमा कराने का आदेश कासिमपुर कोतवाल को दिया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायालय में थाना अतरौली पुलिस की ओर से दी गई रिपोर्ट को संज्ञान में लिया है। एसपी और एपीओ की परीक्षण आख्या में पाया कि आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151-2023 पर धारा 2-3 उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। थाना कासिमपुर प्रभारी ने विवेचना में पाया है कि थाना अतरौली क्षेत्र के सिकरोहरी के मजरा नटपुरवा निवासी गैंग लीडर जितेंद्र नट, सोमिल, शीतेश, लोहा उर्फ शिवपाल उर्फ शिवलाल, तारा पत्नी लोहा, राजन, पुल्लू, मिंटू और सोनू पर युवती काे बंधक बनाकर जिस्मफरोशी और पॉक्सो के मुकदमे नवंबर साल-2022 से दर्ज हैं। आरोपियों ने इस आपराधिक कृत्य से संपत्ति अर्जित की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज अनैतिक देह व्यापार निवारण एक्ट, पॉक्सो सहित अन्य मुकदमों में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिए हैं।

गैंग लीडर जितेंद्र नट ने साथियों के साथ मिलकर स्वयं व सदस्यों के आपराधिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित की है। एपीओ प्रवीण चौधरी ने पुलिस रिपोर्ट के परीक्षण में आरोपियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट दी है। डीएम ने एपीओ की रिपोर्ट पर नौ आरोपियों की एक करोड़ एक लाख 85600 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई। थाना अतरौली क्षेत्र के सिकरोहरी के मजरा नटपुरवा निवासी जितेंद्र नट, सोमिल व शीतेश, लोहा उर्फ शिवपाल उर्फ शिवलाल, तारावती पत्नी लोहा, राजन, मिंटू और सोनू की चल और अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश डीएम ने जारी किए हैं। देह व्यापार गैंग में शामिल शीतेश को आवास योजना का लाभ मिला है। गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्क किए जाने से पहले कराए गए आकलन में गैंग में शामिल शीतेश को नट जाति के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित किया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि शीतेश के बैंक खाते में 66 हजार 213 रुपये में 26 हजार 213 रुपये आपराधिक कृत्यों से जुटाए गए हैं, जबकि 40 हजार रुपये आवास योजना की किस्त के रूप में प्राप्त हुए हैं। डीएम ने आवास योजना में मिली राशि को कुर्क किए जाने से मुक्त रखा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000