मंदिर में पूजा करने पहुँची महिला को पुजारी से हुआ प्यार, बीच मे रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट

जबलपुर। घाना स्थित मंदिर के एक पुजारी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुजारी विवेक दुबे को मंदिर में पूजा करने पहुंची एक महिला से प्यार हो गया। जिसके बाद पुजारी ने महिला के सामने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद महिला के पति की हत्या कर दी गई और इसका आरोप मंदिर के पुजारी पर लगाया गया है।

महिला का पति से था अनबन

पुजारी विवेक दुबे (22) घाना के एक मंदिर में पूजा कराता था। वहां एक विवाहित महिला अक्सर पूजा करने आया करती थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति के साथ कुछ अनबन चल रही थी, जिससे वह अपने पति से अलग रह रही थी। पुजारी को उस 39 वर्षीय महिला से प्यार हो गया और उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।लेकिन महिला ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उसके पति का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था, लेकिन अब उसका पति बदल गया है और वह अब अपने पति के साथ ही रहेगी। बताया जा रहा है कि ये बात पुजारी को पसंद नहीं आई और उसने महिला के पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के 3 आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने घटना की जांच में सर्विलांस कैमरे की वीडियो फुटेज निकालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध विजुअल मिले। इसकी शिनाख्त महिला से कराई गई तो पुलिस को आरोपी विवेक दुबे के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल भी खंगाला और विवेक सहित उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने हत्या करने की बात भी कबूल की है।

तकनीकी माध्यम की मदद से धराए आरोपी

बरगी थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने बताया कि “अपराध करने वाला कहीं न कहीं कोई गलती जरूर करता है। इस मामले में भी आरोपियों ने खुद को छिपाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाज नहीं था कि इस दूर-दराज इलाके में भी सर्विलांस कैमरे लगे होंगे। तकनीकी माध्यमों ने इन आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद की।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000