फूफा की हत्या मामले में गवाही देने वाले युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज शहर के पुराना बंजारी रोड में बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट में कार्यरत ताईद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना के बाद मृतक ताईद के भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दूसरे दिन शुक्रवार को भी मौके पर पहुंच कर जांच करने के साथ ही नामजद आरोपितों के घर पर छापेमारी करती रही। इस दौरान पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य अज्ञात अपराधियों की भी जांच कर रही है।

गवाह बनने पर की गई युवक की हत्या…

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फूफा की हत्या मामले में गवाह बनने पर ताईद की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के पुराना बंजारी रोड में हरसन हॉस्पिटल के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर से न्यायालय जाने के लिए निकले बंजारी गांव के वार्ड संख्या-12 निवासी ताईद सुजीत कुशवाहा की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मृतक ताईद के भाई मंजीत कुमार कुशवाहा के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में मंजीत कुमार कुशवाहा ने कहा कि उनके फूफा शारदानंद कुशवाहा की हत्या 17 अप्रैल 2020 में भूमि विवाद में कर दी गई थी।

हत्याकांड के मुख्य गवाह थे सुजीत कुशवाहा…

इस हत्याकांड में सुजीत कुशवाहा मुख्य गवाह थे। इस दौरान करीब तीन माह पूर्व कोर्ट में नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव निवासी योगेंद्र पंडित एवं ताईद सुजीत कुशवाहा के बीच मारपीट हुई थी। ऐसे में हत्या की वारदात में शामिल उदयनारायण कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा व भूषण कुशवाहा पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। इस दौरान सभी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के साथ ही हत्या में गवाही देने व योगेंद्र पंडित से मारपीट करने पर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस हत्या के मामले में उदय नारायण कुशवाहा, योगेंद्र पंडित, मुकेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा व भूषण कुशवाहा पर प्राथमिकी करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुक्रवार को भी सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद व नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय के नेतृत्व में चला रही थी। हत्या की घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी में दिख रहे अनजान चेहरों की तलाश तेज…

पुरानी बंजारी रोड में ताईद सुजीत कुशवाहा की हत्या के बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी में बाइक सवार कुछ अनजान चेहरों को देखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो, हत्या में शामिल सभी आरोपितों ने कुछ युवकों को बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिलाने का कार्य किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सिवान, यूपी व दियारा में छापेमारी अभियान चला रही है।

कई मामलों में पूर्व से फरार चल रहा योगेंद्र पंडित…

नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव निवासी योगेंद्र पंडित पर जालसाजी सहित अन्य मामलों में फरार चल रहा है। ऐसे में बीते 29 दिसंबर को नगर थाना की पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी। वहीं, कुर्की के बाद पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि एक और हत्या मामले में उसका नाम आने के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस योगेंद्र पंडित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000