घूस लेते आरोपी सिपाही समेत तीन हुए गिरफ्तार, दारोगा की तलाश; एंटी करप्शन की टीम ट्रैप ब‍िछाकर की कार्रवाई

लखनऊ। गाजीपुर थाने के सिपाही जाहिद हुसैन समेत तीन को मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी, धमकी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में दर्ज मुकदमे में सिपाही जाहिद ने 15 हजार रुपये मांगे थे। टीम का दावा है कि सिपाही मामले की विवेचना कर रहे दारोगा मुन्ना सिंह के कहने पर रुपये लेने गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में सिपाही के अलावा सीतापुर रेउसा राजापुर कला का रहने वाला कल्मान और अमराई गांव इंदिरानगर का मोहम्मद जावेद सिद्दीकी है। कल्मान और जावेद सिपाही को रुपये दिलाने में मध्यस्थता कर रहे थे। मामले में दारोगा मुन्ना सिंह और सिपाही के द्वारा रुपये मांगने की शिकायत मुलायमनगर सरोज विहार कालोनी के रहने वाले अजीमुल रहमान मलिक ने की थी। इसके बाद एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर संध्या सिंह की निगरानी में ट्रैप टीम गठित की गई।

ट्रैप टीम ने तीनों को पकड़ा

ट्रैप टीम ने अजीमुल रहमान को 15 हजार रुपये दिए। सिपाही मोहम्मद जावेद और कल्मान के साथ रुपये लेने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे पर दादा बिरयानी की दुकान पर पहुंचा। अजीमुल रहमान ने सिपाही को रुपये दिए तो उसने नहीं लिए। उसने वह रुपये बिरयानी दुकानदार कल्मान और जावेद को दिलाए। इसके बाद दुकानदार से बदले में 15 हजार रुपये उसके गल्ले से में रखे दूसरे लिए। इस बीच ट्रैप टीम ने सिपाही समेत तीनों को पकड़ लिया।

घूस मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग भी

ट्रैप टीम के पास आरोपितों की घूस मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग भी है। साक्ष्यों के आधार पर ट्रैप टीम ने सिपाही के अलावा जावेद और कल्मान को गिरफ्तार कर लिया। टीम अब आरोपित दारोगा मुन्ना सिंह की तलाश कर रही है। इस मामले में ट्रैप टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000