शादी समारोह में जयमाला के दौरान गिरी छत, दो की दर्दनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबिक 30 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब, शादी समारोह में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाएं छत पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थीं, अचानक छत भरभराकर गिरने से कई लोग घायल हो गए।

औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में जयमाला के दौरान छत गिरने से हादसा हो गया। दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 30 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां में मातम में बदल गईं। सभी घायलों का इलाज दाउदनगर अनुमंडलिया अस्पताल में चल रहा है। वहीं 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

छत गिरने से दो की मौत

मृतकों की पहचान मंझियावां गांव निवासी सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है। अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि सत्यनारायण यादव किसान है। दोनों की मौत के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा कि खुशियां मातम में बदल गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार गांव के रामव्यास सिंह की बेटी की बारात आई हुई थी। शादी समारोह में जयमाला के दौरान अधिकतर महिलाएं छत पर चढ़कर जयमाला कार्यक्रम को देख रही थी। इसी दौरान छत भर-भराकर गिर गई, जिसके कारण नीचे बैठे दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई थे। इस हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ‘सबको हमारा आखिरी नमस्ते, अब हम नहीं जी पाएंगे:पति की मौत के 12 दिन बाद सदमे में पत्नी ने किया सुसाइड     |     भीषण हादसा, मेले में कार ने लोगों को रौंदा, 2 की मौत,12 घायल     |     शादी से गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, बॉयफ्रेंड ने युवती को लगाया HIV इंजेक्शन, अरेस्ट     |     सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी, पैथोलॉजी स्टाफ जाम छलकाते दिखे, वायरल वीडियो से हड़कंप     |     शादी समारोह में जयमाला के दौरान गिरी छत, दो की दर्दनाक मौत     |     होटल में जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार:युवती ने 15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा,चार गिरफ्तार     |     खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने सौतेली मां को मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया     |     प्रतापगढ़ में बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली,बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग     |     दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर! होटल में लगा अनोखा बोर्ड, LPG संकट के बीच मैनेजर ने बताई मजबूरी     |     मुंबई में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000