प्रेम प्रसंग में कराई थी चाचा ससुर की हत्या, महिला और उसके प्रेमी समेत तीन दोषियों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने प्रेम प्रसंग में चाचा ससुर की हत्या कराने के मामले में आरोपी महिला, उसके प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को दोषी करार दिया है। तीनों दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 10500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर साढ़े तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। गांव राजलू गढ़ी निवासी नरेंद्र ने 22 जून साल-2019 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी अन्नू के गांव के ही कुलदीप उर्फ कल्दू के साथ प्रेम संबंध हैं। कुलदीप धमकी देकर अक्सर उसकी पत्नी के पास रहता था। नरेंद्र ने बताया था कि 21 जून की रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी के साथ उनका झगड़ा हो गया था।

जिसके बाद उसकी पत्नी ने कुलदीप को फोन कर उनके घर बुला लिया था। जिसके बाद कुलदीप अपने साथियों व अपनी मां के साथ उनके घर में घुस आया था। नरेंद्र ने बताया था कि उन्होंने घर में घुसते ही धारदार हथियार से उनके साथ ही उनके चाचा संजय व मां मूर्ति पर हमला कर दिया था। जिसमें उनके चाचा व उसे काफी चोट लगी थी। उनके चाचा के सिर व पैरों पर हमला किया गया था। बाद में शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। उन्हें उनके भाई ने अस्पताल में पहुंचाया था। जहां पर उनके चाचा संजय को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में नरेंद्र के बयान पर 22 जून, 2019 को हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुलदीप की मां रोशनी, उसके दोस्त गांव भोगीपुर राजलू निवासी राहुल व सचिन, अन्नू को गिरफ्तार कर लिया था।

साथ ही आश्रय देने के आरोप में बबली को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तत्कालीन सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक की टीम ने मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ कल्दू को राजलू गढ़ी-लल्हेड़ी चौक से गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था। मामले में सुनवाई के बाद एएसजे डॉ.संजीव आर्य ने कुलदीप, राहुल व अन्नू को दोषी करार दिया। तीन अन्य आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। मामले में बुधवार को अदालत ने तीनों दोषियों को हत्या में उम्रकैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माना तथा मारपीट में छह माह की सजा व 500-500 रुपये जुर्माना सुनाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000