DSP के बेटे ने क्यों की थी मां की हत्या, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद कबूला सच 

देहरादून। बबीता रानी को शुक्रवार रात सोते समय इस बात का जरा भी आभास नहीं होगा कि अब वह नींद से कभी नहीं उठेंगी। जिस बड़े बेटे आदित्य को 30 वर्ष पाल-पोसकर बड़ा किया और अब भी जिसका पूरा ध्यान बबीता रख रही थीं, उसी बेटे ने मां को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। मां के लाड़-प्यार को दनकिनार कर आदित्य ने किसी दुश्मन की तरह लोहे के सब्बल से मां के चेहरे पर उस वक्त तक लगातार प्रहार किए, जब तक बबीता ने अंतिम सांस न ले ली। इतना सब करने के बावजूद आदित्य को इस बात का कोई पश्चाताप नहीं। हालांकि, पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि उसके ऊपर “माता” (दैवीय शक्ति) आ गई थी, इसी लिए मां को मार डाला। मां के हत्यारोपी आदित्य को पिता मलखान सिंह ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है और पुलिस की पड़ताल व प्रारंभिक चिकित्सीय परीक्षण में उसके नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी बात सामने नहीं आई है।

लेकिन उसके बयानों का पुलिस परीक्षण अवश्य करा रही। शहर के पाश क्षेत्र स्थित जिस कालोनी में यह वारदात हुई, वहां पर अधिकांश आवास पुलिस अधिकारियों, अधिवक्ता और अभियंता के हैं। डीएसपी मलखान सिंह का आवास भी यहां पिछले दो दशक से है। मलखान सिंह अकसर पत्नी व बेटे से मिलने मुरादाबाद से देहरादून आते रहते थे। वह यहां आकर बेटे आदित्य का चिकित्सीय परीक्षण भी कराते थे, जबकि पत्नी बबीता यहीं रहकर बेटे का पूरा ध्यान रखती थीं। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आदित्य का स्वभाव काफी गुस्सैल है और अकसर वह रात को जोर-जोर से चिल्लाता है। पुलिस को यह भी पता चला कि आदित्य नग्न अवस्था में भी कई बार घर में घूमता रहता था। कई बार तो वह नग्न अवस्था में बाहर भी आ जाता था। इस कारण आसपास के लोग डीएसपी मलखान सिंह के घर जाने से कतराते थे। दोमंजिला घर में आदित्य को सोने के लिए ऊपरी मंजिल पर कमरा दिया हुआ था।

लेकिन वह निचले तल पर मां के बगल वाले कमरे में सोता था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि आदित्य अपनी मां से कई बार बहसबाजी करता था और उन पर गुस्सा जताता था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात बबीता अपने बेडरूम में सोने चली गईं, जबकि आदित्य ड्राइंग रूम में सो गया। एसएसपी ने बताया कि सुबह करीब चार बजे आदित्य सब्बल लेकर मां के कमरे में पहुंचा और सोती हुई मां के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। आदित्य ने पुलिस की पूछताछ में यही बात बताई। ताबड़तोड़ प्रहार व नींद में होने के कारण बबीता की चीख नहीं निकली और न ही वह अपना बचाव कर सकीं। यही वजह रही कि पड़ोसियों को भी घटना के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने बताया कि आदित्य से पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक बयान में उसने इस वारदात के पीछे अपने ऊपर दैवीय शक्ति आना बताया है, लेकिन पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही।

पहले देहरादून में तैनात थे मलखान सिंह…

मलखान सिंह वर्ष-2001 से 2007 तक देहरादून में ही पुलिस विभाग में तैनात थे। उस दौरान उत्तर प्रदेश का विकल्पधारी होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश भेज दिया गया। वर्तमान में वह डीएसपी पद पर पदोन्नति के बाद मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में सेवा दे रहे हैं। दून में घर होने के कारण वह अकेले ही मुरादाबाद में रह रहे हैं। महीने में एक बार वह देहरादून आते हैं और बेटे आदित्य का उपचार कराकर लौट जाते हैं। मलखान सिंह ने पुलिस को बताया कि आदित्य का व्यवहार ठीक नहीं था, लेकिन उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि वह इतना क्रूर कदम उठा देगा।

खुद को क्यों मारना चाहता था आदित्य…

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सवाल बना हुआ कि मां की हत्या के बाद आदित्य खुद को क्यों मारना चाहता था। दरअसल, मां की हत्या के बाद आदित्य ने ब्लेड से अपने हाथ की नस भी काट ली थी। स्वजन उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे, जबकि आदित्य हत्या के पीछे अपने ऊपर दैवीय शक्ति का प्रकोप बता रहा, लेकिन यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आदित्य को किसी तरह का पश्चाताप नहीं था। ऐसे में हत्या की असल वजह जान पाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000