पानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में हथियार लेकर घुसे आरोपी, परिजनों के सामने 3 महिलाओं से किया गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत जिले से तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने इंसानियत की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए तीनों महिलाओं का उनके परिवार के सदस्यों के सामने रेप किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। चार आरोपियों ने तीन महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया।

परिजनों के सामने महिलाओं से रेप…

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। घर में चार लोग घुस गए और तीन महिला श्रमिकों से रेप करने से पहले परिजनों के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पैसे और आभूषण भी लूट लिए।

एक महिला की मौत…

पुलिस के अनुसार, वहीं एक दूसरे मामले में बुधवार रात को ही एक महिला पर हमला कर दिया। दंपति और उनके बच्चों से मारपीट की गई। जिसके बाद उसके पति से लूट की गई। यह घटना गैंगरेप वाले स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर हुई जिसमें महिला की मौत हो गई।

दंपति से मारपीट के बाद लूटपाट…

 पुलिस को दूसरी घटना में भी उन्हीं लोगों के शामिल होने का संदेह है जो गैंगरेप में शामिल थे क्योंकि हमलावरों ने जबरन दंपति के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने उस व्यक्ति के पैसे और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं महिलाओं का मेडिकल करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि बदमाश काफी देर तक महिलाओं के डेरे पर रहे। पानीपत के मतलौडा पुलिस थाने के प्रभारी विजय ने कहा कि दोनों घटनाएं एक ही गांव की हैं। उन्होंने कहा, ‘जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000