NRI की पत्नी की बीच सड़क पर सिर में गोली मारकर की गई हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर। बिहार के अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यहां मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक एनआरआई शख्स की पत्नी को बदमाशों ने सरेराह सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला मंगलवार रात पक्की सराय से फिजियोथेरेपी कराकर नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड में अपने किराये के घर लौट रही थी।

सिर से भेजा निकल आया बाहर…

पुलिस ने बताया कि संजीदा आमरीन (34) की मंगलवार रात लगभग 8:45 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका पीछा कर रहे एक बदमाश ने बीच सड़क पर सिर में नजदीक से पीछे से उसे गोली मारी। इससे उसका भेजा बाहर निकल गया। गोली मारने के बाद बदमाश अपने साथी की बाइक पर बैठकर पुरानी बाजार सब्जी मंडी की ओर भाग निकला।

शोर मचाने वाले पर भी झोंका फायर…

घटना के समय उधर से दो साथियों के साथ गुजर रहे मो. वकीम ने शोर मचाना चाहा तो उस पर भी फायरिंग की गई। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और जमीन पर बेसुध पड़ी संजीदा को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को संजीदा के किराये के मकान के निकट अंजाम दिया गया। गोली मारने वाला बदमाश हेलमेट पहने हुए था। उसका एक साथी पहले से कुछ दूर आगे बाइक खड़ी कर उस पर सवार था। वह भी हेलमेट पहने हुए था।

एक बदमाश का सीसीटीवी में दिखा चेहरा…

बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी दोनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गोली मारने वाले बदमाश का चेहरा दिख रहा है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, नगर एएसपी अवधेश दीक्षित व नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव का देर रात डीएम के आदेश से एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया।

साजिश के तहत की गई हत्या…

महिला की सरेराह हत्या की यह पूरी वारदात मोहल्ला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बुर्का पहने संजीदा पैदल ही घर जा रही है। उसके कुछ पीछे-पीछे हेलमेट पहने एक युवक चल रहा है। वह अचानक तेजी से बढ़ते हुए संजीदा के पास पहुंच जाता है। संजीदा बेखबर रहती है। उसके नजदीक पहुंचने से पहले ही युवक अपनी कमर से पिस्टल निकालता है। इसके बाद उसके नजदीक पहुंचकर उसके सिर में निकट से पीछे से पिस्टल से गोली मार देता है। गोली लगने से संजीदा वहीं सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद बदमाश दौड़ते हुए कुछ आगे बाइक के साथ खड़े अपने साथी के साथ पहुंचता है। बाइक पर बैठ कर भाग निकलता है। संजीदा से काेई लूटपाट नहीं की गई है। उसका पर्स व मोबाइल सुरक्षित है। इससे जाहिर हो रहा है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

सास के साथ पिछले सात-आठ साल से रह रही थी संजीदा…

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि संजीदा का मायका वैशाली और ससुराल सीतामढ़ी जिला के बेलसंड में है। पति मो. हुसैन अबू धाबी में इंजीनियर है। 14 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। वह निसंतान थी। एक माह पहले वह अपने एक संबंधी की मृत्यु होने पर पति के साथ अबू धाबी से आई थी। पति अबू धाबी लौट गया था। वह अली मिर्जा रोड स्थित किराये के मकान में रह रही थी। यहां उसके साथ उसका भांजा भी रह रहा था। मिठनपुरा थाना के अमरूद बगान मोहल्ला में उसका आलीशान मकान बन रहा है। संजीदा के कमर में दर्द रहता था। इस कारण वह पक्की सराय स्थित फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर अफजाल के क्लीनिक में फिजियोथेरेपी कराने जाती थी। डॉ. अफजाल ने बताया कि संजीदा नियमित नहीं आती थी। उसके आने का समय भी निश्चित नहीं था। मंगलवार को वह रात के लगभग 8.30 बजे पैदल यहां आई थी। फिजियोथेरेपी करने के बाद उसे 15 मिनट में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर चली गई थी।

संजीदा का मोबाइल देने में आनाकानी करने लगा भांजा…

नगर सहायक पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि संजीदा के स्वजन से उसका मोबाइल मांगा था। मोबाइल उसके भांजा के पास था। वह मोबाइल देने में आनाकानी कर रहा था। उसका कहना था कि कई लोगों का कॉल आ सकता है। इसलिए वह मोबाइल पास रखना चाह रहा है। काफी दबाव के बाद उसने मोबाइल दिया। मोबाइल को नगर सहायक पुलिस अपने साथ ले गए। पुलिस इसका डाटा और कॉल डिटेल्स को खंगालेगी। यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल से संजीदा की किस-किस से बातचीत होती थी। अंतिम कॉल किसका आया था।

पूरी साजिश के तहत हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाली जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला या उसके स्वजन की किससे दुश्मनी थी। महिला के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000