एसोसिएशन अध्यक्ष व व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर गोली चलाने वाले शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष व व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर गोली चलाने वाले शूटर को बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह को दो पिस्तौलों के साथ थाना रामां एरिया से गिरफ्तार किया है। थाना रामा पुलिस ने आरोपी हरजीवन सिंह, परमजीत सिंह और अर्श डल्ला पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने बुधवार को लवजीत सिंह और परमजीत सिंह नामक गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बठिंडा पुलिस तलाश रही थी। एसएसपी ने बताया कि लवजीत सिंह नामक गैंगस्टर ने ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर उर्फ मेला की हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि जैसे ही बठिंडा पुलिस को सूचना मिली कि हरजिंदर की हत्या करने वाले गैंगस्टर लवजीत को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद तुरंत बठिंडा पुलिस की टीम जीरकपुर के लिए रवाना कर दी गई, जो आरोपी लवजीत और परमजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बठिंडा में पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा कि वारदात का मकसद क्या था और उस दौरान उनके साथ और कौन थे?

गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार…

एसएसपी ने बताया कि थाना रामां एरिया से जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह निवासी गांव चीमा जिला संगरूर को दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हरजीवन से पूछताछ के बाद परमजीत सिंह निवासी भीखी जिला मानसा और गैंगस्टर अर्श डल्ला को भी नामजद किया है। यह वही परमजीत है, जिसे मेला की हत्या के मामले में जीरकपुर पुलिस ने लवजीत के साथ गिरफ्तार किया है।

पैसों की खातिर करते थे गैंगस्टर अर्श डल्ला के लिए काम…

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जीरकपुर पुलिस की ओर से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया शूटर लवजीत सिंह, परमजीत सिंह और बठिंडा पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी हरजीवन सिंह रुपये की खातिर गैंगस्टर अर्श डल्ला के लिए काम कर रहे थे। जानकारी मिली है कि गैंगस्टर हरजीवन सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगता था। रंगदारी न देने की सूरत में उनको जान से मारने की भी धमकी देता था। हरजीवन ने बताया कि रंगदारी न देने पर शूटर लवजीत और परमजीत की मदद से डराया और धमकाया जाता था। विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला अपने गैंग का विस्तार करने के लिए मध्यम वर्ग के परिवारों से संबंधित युवकों को गैंग में शामिल करता था। किसी भी वारदात के लिए अर्श डल्ला विदेश से फोन कर अपने शूटरों के लिए हथियारों का प्रबंध करता था। आरोपियों से बरामद हथियार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मंगवाए गए थे। आरोपियों से बरामद किए हथियारों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

बाइक चालक को ढूंढ रही पुलिस…

सूत्रों के मुताबिक माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर पर गोली चलाने वाला शूटर लवजीत पकड़ा जा चुका है लेकिन शनिवार को वारदात के समय बाइक चलाने वाला नहीं पकड़ा गया। अब पुलिस लवजीत के जरिये उसके साथी तक पहुंच सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000