हत्यारों ने पहले फोड़ी आंख फिर काटा प्राइवेट पार्ट, पुजारी की निर्मम हत्या से दहला गोपालगंज, मचा बवाल

बिहार के गोपालगंज में एक दुखद घटना सामने आई है जहां मंदिर के पुजारी को गोली मार दी गई। हत्यारों ने पुजारी को न सिर्फ गोली मारी बल्कि उसकी दोनों आंखें और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। शव मिलने से छह दिन पहले शिव मंदिर में सेवा करने वाले पुजारी मनोज कुमार लापता हो गए थे। जिसके बाद पुजारी का शव मिला और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुजारी मनोज के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन परिवार और पुलिस के प्रयासों के बावजूद उसे नहीं ढूंढ़ा जा सका। पुजारी की मौत की खबर सुनकर गांव वालों के बीच अशांति फैल गई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और उनके साथ हिंसक झड़प भी की। देखत ही देखते गांव वालों का प्रदर्शन बढ़ गया। उनका प्रदर्शन सड़कों तक पहुंच गया। इसी दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। हिंसक भीड़ ने नेशनल हाईवे पर पत्थरबाजी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी पत्थर फेंके। मृतक पुजारी के भाई अशोक कुमार साह, जो पूर्व मुखिया और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहें हैं उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है।

पुजारी की हत्या का मकसद अभी भी साफ नहीं…

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा पुजारी की हत्या करने का क्या मकसद है, यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है। इसको लेकर भी परिजन और गांव पर भड़के हुए हैं और अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक दो महिला और दो पुरुष को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच कई पहलुओं से कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच जमीनी विवाद को ध्यान में रखते हुए भी की जारी है। पुलिस ने बताया कि वह इस एंगल से भी जांच कर रही है कि पुजारी का कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था या नहीं।

CCTV फुटेज सामने आया…

मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद परिवार में शोक की लहर है। मामले में पुलिस के द्वारा लिए जा रहे एक्शन पर भी परिजनों ने असंतोष जताया है। हालांकि, पुजारी की हत्या के पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को अभी तक कोई लीड नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और FIR दर्ज कर ली गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000