कांग्रेस के पास ना सीट शेयरिंग प्लान,ना कोई रणनीति, टालनी पड़ी सपा के साथ अहम बैठक

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर है। सभी पार्टियां कमर कसकर तैयारी में जुट गई हैं। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी तक देश के सबसे अहम उत्तर प्रदेश के लिए ना तो कोई रणनीति तैयार कर पाई और ना ही कोई सीट शेयरिंग प्लान बना पाई।आज शुक्रवार समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की एक अहम बैठक होनी थी,लेकिन ये बैठक टल गई है। बैठक में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अहम चर्चा होनी थी। बैठक टलने को लेकर कांग्रेस ने सपा को जो सफाई दी है वो कांग्रेस की कमजोर चुनावी तैयारी को साफ दिखाता है।

मीटिंग टलने को लेकर कांग्रेस ने दी सफाई…

सपा ने कांग्रेस से उन सीटों की लिस्ट मांगी है जहां यूपी में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। साथ ही सपा ने कांग्रेस से ये भी पूछा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में तो उसे सिर्फ एक ही सीट मिली थी, तो इस बार वह चुनाव किस रणनीति से लड़ेगी, ये भी साझा करे। सपा के इन सभी सवालों के जवाब में कांग्रेस के नेताओं को आज की मीटिंग में अपनी रणनीति और सीट शेयरिंग प्लान रखना था,लेकिन कांग्रेस की तरफ से मीटिंग टलने को लेकर कहा गया है कि यूपी के कांग्रेस के नेता अभी यात्राओं में बिजी थे।इसलिए ये लिस्ट अभी तैयार नहीं हो पाई है। इसके बाद आज की बैठक टाल दी गई है।

सपा के पैनल में शामिल हैं ये नेता…

सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लोकसभा चुनाव के लिए सपा के पैनल को बातचीत फाइनल करनी है। इसके लिए अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। कांग्रेस के साथ इस मीटिंग में सपा के पैनल की ओर से पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव,राज्यसभा सांसद जावेद अली, सपा विधायक लालजी वर्मा,सपा विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह शामिल होने वाले थे। बता दें कि इससे पहले सपा और कांग्रेस के बीच 9 जनवरी को एक बैठक हो चुकी है। अगली बैठक आज 12 जनवरी को होनी थी, लेकिन ये मीटिंग टल गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000