हरियाणा-पंजाब के लिए आज की रात है भारी,दिल्‍ली के लोगों के लिए चेतावनी

नई दिल्‍ली। मौसम के हिसाब से आने वाला समय कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी उथल-पुथल का पूर्वानुमान जताया है। दिल्‍ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। उच्‍च पर्वतीय राज्‍यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तरखंड के ऊपरी इलाकों में तेज बर्फबारी का आसार जताया गया है। बता दें कि मौसम का तल्‍ख तेवर किसानों के लिए कतई हितकारी नहीं होने वाला है। अभी फसलें खेतों में खड़ी हैं ऐसे में मौसम की उग्रता से फसलों को व्‍यापक नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस दौरान पहाड़ी राज्‍यों के साथ ही उत्‍तर और उत्‍तर-पश्चिम भारत के कई राज्‍यों में 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। दिल्‍ली-एनसीआर में भी काफी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। IMD ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम के तल्‍ख तेवर से सामान्‍य जनजीवन के पटरियों से उतरने की आशंका है। IMD ने मौसम को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 17 से 22 फरवरी तक और उत्‍तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 19 से लेकर 22 फरवरी के दौरान तेज बारिश और बर्फबारी होगी।इस वजह से जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के ऊपरी इलाकों में हिमपात और तेज बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ देश का मैदानी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

IMD के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो देश के मैदानी हिस्‍सों पंजाब, राजस्‍थान, हरियाणा से लेकर दिल्‍ली तक अफरातफरी मच सकती है। लगभग 40 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि किसी आपदा से कम नहीं होगी। फिलहाल दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम काफी बेहतर है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम और रात को ठंड का असर है। ऐसे में यदि तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि होती है तो एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

IMD की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमानों की मानें तो उत्‍तर भारत के मैदानी हिस्‍सों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लिए काफी उथल-पुथल वाला रह सकता है। शनिवार की रात से मौसम में परिवर्तन का असर दिखने लगेगा।पंजाब के कुछ हिस्‍सों के साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। इससे आम जनजीवन के पटरी से उतरने की आशंका है। वहीं तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट सकती है।इसे देखते हुए IMD ने अलर्ट जारी कर आमलोगों के साथ ही प्रशासन को भी आगाह किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000