हरियाणा के इन 7 जिलों में अभी बैन रहेगा इंटरनेट, अब इस तारीख तक बंद रहेगी सेवा

चंडीगढ़। हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 20 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पहले 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेन की सीमा की बढ़ाई गई थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं 20 फरवरी रात 23:59 बजे तक बंद रहेंगी। किसान आंदोलन को देखते हुए इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई गई है। अब 20 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। आदेश में कहा गया, ‘राज्य के वर्तमान हालातों और कानून-व्यस्था की चुनौतीपूर्ण स्थिति की समीक्षा करने के बाद, तय किया गया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवा, एसएमएस सर्विस और अन्य डोंगल सेवा बंद रहेगी ताकि इंटरसेवा का इस्तेमाल भ्रामक संदेशों/अफवाहों को फैलाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में न किया जा सके।

नेटबंदी के दौरान लोग व्हॉट्सएप, फेसबुक, एक्स आदि के जरिये मैसेज नहीं भेजे पाएंगे लेकिन पर्सनल मैसेज भेजने, फोन रिचार्ज करने, बैंकिंग SMS,वायस कॉल, ब्रॉडबैंड के माध्यम से इंटरनेट सर्विस, कॉरपोरेट और घरेलू लाइन आदि पहले की तरह जारी रहेगी। एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट पूर्ण लागू करने समेत कई मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अंबाला के पास लगते शंभू टोल प्लाजा पर जारी है। टोल का रास्ता पूर्ण तरीके से 10 फरवरी से बंद है. अब हर वर्ग पर आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है।

अब भारतीय किसान यूनियन भी करेगी प्रदर्शन…

पंजाब से शुरू हुए किसान आंदोलन के छठे दिन भारतीय किसान यूनियन ने आगामी रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सिसोली में हुई राष्ट्रीय बैठक कई निर्णय लिए गए हैं। मान ने कहा कि 21 फरवरी के प्रदेश के सभी जिला सचिवालय पर किसान हल्ला-बोल प्रदर्शन करेंगे। किसान अपनी मांगों लेकर सरकार को ज्ञापन देंगे और पंजाब बॉर्डर पर डटे किसानों का समर्थन किया जाएगा। भाकियू नेता ने कहा कि 26 और 27 फरवरी के लिए दिल्ली जाने वाले रास्तों को लेकर ट्रैक्टर मार्च को लेकर भी प्रस्ताव भेजा है जिसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000