बदायूं हत्याकांड: आयुष व आहान का दूसरा हत्यारा जाविद गिरफ्तार, बरेली से हुई गिरफ्तारी

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे हत्यारे जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। जाविद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जाविद आयुष और आहान की हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था। इस हत्याकांड में शामिल साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है। घटना के बाद से राजनीति होने लगी थी और सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्ष के नेता अपने फायदे के लिए उसी अनुसार बयान भी देने लगे। नेताओं की आदत होती है कि पीड़ित की सहानुभूति की वैशाखी के सहारे अपना फायदा पहले भी लगे हाथ उठा लें।

आयुष और आहान की हत्या के बाद से जावेद फरार चल रहा था। जावेद मोबाइल बन्द कर दिल्ली भाग गया था। जावेद दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस जावेद को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। देखना होगा कि घटना का रहस्य जाविद ओपेन करता है या रहस्य उसके दिल में दबा रह जाता है। यदि पुलिस आरोपी जाविद को रिमांड पर लेकर पूंछताछ करती है तो घटना का रहस्य खुल सकता है।

हालांकि देर रात सैटेलाइट बस अड्डे पर स्थानीय लोगों ने जावेद को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद इस वीडियो में कह रहा है कि वह सीधा शरीफ आदमी है, उसके बड़े भाई साजिद ने ये हत्या की है और उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। जावेद वीडियो में खुद को पुलिस के हवाले करने को कह रहा है। जावेद ने कहा है कि जिनकी हत्या हुई है, उस घर से उनके बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। फिर साजिद ने ऐसी घटना कैसे कारित कर दी ? यही सवाल लोगों को कौंध रहा हैं।

बता दें कि आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं। आयुष के शरीर पर 14 और आहान के शरीर पर 9 वार किए गए हैं। यानी की दोनों के शरीर पर कुल 23 वार किए गए थे।गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं, जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो। घटना कारित करने की वजह अभी तक पुलिस द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा सका है। लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर घटना की असल वजह क्या रही ? साजिद और जाविद ने मासूम बच्चों को इतनी बेरहमी से क्यों मार दिया ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000