दुष्कर्म पीड़िता को निजी स्कूल ने परीक्षा देने से किया वंचित , कहा- स्कूल का माहौल खराब होगा

राजस्थान के अजमेर जिले में एक गैंगरेप पीड़िता के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा की इस रेप पीड़िता का आरोप है कि उसे स्कूल ने बोर्ड की परीक्षा नहीं देने दी। वारदात के बाद जब वह स्कूल गई तो उसे यह कहा गया कि आप स्कूल आना रहने दीजिए माहौल खराब हो जाएगा। पीड़िता ने अब इस मामले को लेकर अब जिला बाल कल्याण समिति के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है। उसके बाद अब समिति हरकत में आई है। बाल कल्याण समिति इस मसले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन को पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने बताया कि पीड़िता गेगल थाना इलाके की रहने वाली है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ती है। पीड़िता उनके पास आई और उसने बताया कि बीते 18 अक्टूबर को उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें उसका चाचा और दो अन्य लोग शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम भी दिया था।

12th बोर्ड का फॉर्म और फीस भी जमा कर दिया था

पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद जब वह स्कूल गई तो वहां उसे माहौल खराब होने का हवाला देते हुए वापस घर भेज दिया गया। इस दौरान उसे कहा गया कि उसे फोन करके बुला लिया जाएगा। लेकिन उसे नहीं बुलाया गया। उसके बाद जब वह बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल गई तो पता चला कि उसका नाम काट दिया गया है। जबकि उसने अक्टूबर 2023 तक की फीस और 12th बोर्ड का फॉर्म और फीस भी जमा कर दिया था।

जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है

पीड़िता का कहना है कि उसके बाद स्कूल नहीं गई तो उसे बिना बताए उसका नाम काट दिया गया और परीक्षा से वंचित कर दिया गया। समिति की अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिग बच्ची ने पहले शारीरिक रूप से याताएं सहन की। अब फिर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। उसका यह गैर जिम्मेदाराना रवैया आपराधिक श्रेणी में आता है। किसी भी पीड़िता को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने इसे लेकर जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।

स्कूल के खिलाफ एक्शन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

उन्होंने बताया कि स्कूल के खिलाफ एक्शन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पीड़िता से भी बात की गई है। वह पढ़ना चाहती है। ऐसे में उसकी शिक्षा पूरी करवाने की कार्रवाई की जा रही है। उसको पूरक परीक्षा या फिर स्टेट ओपन से परीक्षा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उसे विधिक सेवा प्राधिकरण से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000