IRS अफसर के दामाद की हत्या: पुलिस के पूर्व AIG ससुर ने मारी गोली, तलाक केस की सुनवाई में आए थे कोर्ट

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में अफसर थे। उनकी शादी कुछ वर्ष पहले डॉ. अमितोज कौर के साथ हुई थी। फिलहाल अमितोज कौर कनाडा में रह रही हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने तलाक का केस फाइल किया था। विदेश में होने की वजह से अमितोज कौर ने अपने पिता मालविंदर सिंह सिद्धू को सुनवाई की पावर ऑफ अटॉर्नी दी हुई थी। करीब 5 महीने पहले कोर्ट ने मीडिएशन (मध्यस्थता) सेंटर को केस ट्रांसफर किया था। दोनों पक्षों में 2 बार शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत हो चुकी थी। शनिवार को दोनों पक्ष तीसरे दौर की बातचीत के लिए पहुंचे थे।

बाथरूम का रास्ता पूछने के बहाने बाहर ले गया

इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मीडिएशन सेंटर से बाहर लाए। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी। आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

SSP बोलीं- आरोपी घटनास्थल से पकड़ा

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि आज 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कोर्ट में फायरिंग को लेकर कॉल आई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक हथियार बरामद किया है, वह .32 बोर का पिस्टल है।

आरोपी पिस्टल के साथ कोर्ट परिसर के किस गेट से दाखिल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जिस फ्लोर पर मीडिएशन सेंटर है, वहां CCTV कैमरे नहीं लगे हुए। कुछ लोगों ने मौके की वीडियोग्राफी की है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल से 4 खोल बरामद किए गए हैं, जबकि 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000