शादीशुदा बॉयफ्रेंड को लड़की ने सरेराह चप्पल और थप्पड़ से पिटाई, कपड़े भी फाड़े वीडियो हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती ने अपने बॉय फ्रेंड को सरेआम थप्पड़ और चप्पलों से पीटा। बताया जा रहा है कि युवक 4 बच्चों का पिता है, लेकिन लड़की से अपने मैरिटल स्टेटस छिपाकर अफेयर इंजॉय कर रहा था। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक का है। जानकारी के मुताबिक युवती को जब अपने बॉय फ्रेंड के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आगबूला हो गई। चौक पर बीच सड़क में ट्रैफिक पुलिस के सामने वह युवक की पिटाई करने लगी। घटना गुरुवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

खुद को अनमैरिड बताया, शादी का किया वादा…

पीड़िता के मुताबिक उसका अफेयर तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अविवाहित बता कर शादी करने का वादा किया था। इस दौरान उसने युवती से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। जब युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई का पता चला तो बवाल हो गया।

30 हजार रुपए वापस नहीं करने पर की बॉयफ्रेंड की पिटाई…

युवक की सच्चाई सामने आने के बाद युवती अपने बॉय फ्रेंड से 30 हजार रुपए मांगने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। प्रेमी ने पैसे नहीं दिए और भागने लगा, जिसे दौड़ाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।

बीच-बचाव करता रहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी…

महाराणा प्रताप चौक पर जब युवक की सरेराह पिटाई की जा रही थी, तब वहां ट्रैफिक पुलिस का जवान भी तैनात था। वह युवती और उसके साथ आए युवक को मारपीट करने से रोकने का कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर जवान ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।

TI बोले- किसी ने नहीं कराई FIR….

सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पुलिस की टीम युवक और युवती दोनों को थाने लेकर आई थी। थाने में युवक ने युवती को 30 हजार रुपए लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शांति भंग करने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000