डोक्टरों ने मृत घोषित किया अपराध भैसों को चारा न डालने से गुस्साए फौजी पिता ने अपने 14 साल के बेटे को मारी गोली,आरोपी पिता मौके से फरार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 22, 2024 1,195 आगरा में बुधवार को एक फौजी ने 14 साल के बेटे को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पिता एक साल पहले ही फौज से रिटायर हुआ था। बात सिर्फ इतनी थी कि पिता ने बेटे से भैंसों को चारा डालने के लिए बोला था फिर बाहर चला गया, थोड़ी देर बाद आया तो भैसे का चारा नहीं पड़ा था। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। वह कमरे में गया पिस्तौल लेकर आया और फायर कर दिया, बेटा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया इसके बाद पिता भाग गया। घरवाले बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। घटना राजपुर चुंगी के राम विहार कॉलोनी की है। आरोपी पिता घर वालों को देखकर भाग आरोपी पिता का नाम धीरज सिंह है। उसके घर में भैंसे हैं। बेटे का नाम विवेक है। जिसकी उम्र 14 साल है। शाम को 4:30 बजे पिता ने देखा की भैंसों को चारा नहीं डाला गया है। इस बात पर वह गुस्सा हो गया। पहले उसे जमकर डाटा फिर भी मन नहीं भरा तो गोली मार दी। आवाज सुनकर घर वाले आ गए। पिता डर गया और धक्का देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। समाचार 1,195 Share