पुलिस ने सनसनीखेज का किया खुलासा; प्रेमिका संग शादी रचाने के चक्कर में पति ने पत्नी की कर दी थी हत्या

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह लोहागड़ा बाईपास ओवर ब्रिज पर रुखसार बेगम के लावारिस मिले शव मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अदंर खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पत्नी रूखसार की निर्मम हत्या के आरोपी पति साबीर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल रस्सी और टोटो गाड़ी भी बरामद कर ली है।

थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के अनुसार मृतका की मां लैतुन निशा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति साबिर को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रुखसार हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी को महज चौबीस घंटे में सुलझा लिया। पत्नी की निर्मम हत्या के आरोपी पति साबिर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

प्रेमिका संग शादी रचाने के चक्कर में उसने पत्नी रूखसार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। शव को ओवर ब्रिज पर लावारिस स्थिति में फेंककर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक लोहा गड़ा सिंघिया निवासी साबिर की शादी लगभग 6 साल पहले तारा बाड़ी निवासी मो. नाजिम की पुत्री रूखसार बेगम के साथ हुई थी। शादी के चंद साल बाद ही साबिर अपनी प्रेमिका के चक्कर में आकर परिवार में अशांति ला दिया। पत्नी रूखसार का अपने पति साबिर से प्रेमिका को लेकर अक्सर तकरार होने से पारिवारिक झगड़ा चरम पर पहुंच गया था।

रुखसार बीते छह महीने से पति से अलग मायके में रह रही थी, जहां विगत रविवार को सुबह आरोपी पति साबिर ने प्रेमिका संग शादी रचाने और पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर पत्नी को कटहलबाड़ी ग्रुप लोन से जुड़ी रकम जमा करने का झांसा देकर साथ ले गया, रास्ते में मौका पाकर रस्सी से अपने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रुखसार हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी शामिल थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000