घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती उत्तरप्रदेशफिरोजाबाद बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बस और डंपर की टक्कर में पिता समेत 5 लोगों की हुई मौत, 17 लोगों की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk On Nov 9, 2024 305 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 17 घायल हैं। दरअसल मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। ट्रैवलर सवार सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रात साढ़े 10 बजे नसीरपुर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। ट्रैवलर सवार यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। पिता समेत 5 लोगों की हुई मौत… इस हादसे में जिस बच्चे का मुंडन था, उसके पिता, दादा और दादी की मौत हो गई। जबकि मासूम बच्चा, मां और बहन घायल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 19 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना 305 Share