तीसरी शादी के लिए महिला ने पति संग किया था खौफनाक कांड, ढाई साल बाद हुआ अब इंसाफ, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में ढाई साल पहले हुई हत्या के मामले में जिला अदालत ने हत्या आरोपी पत्नी और उसके सगे भाई को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने पत्नी को यह सजा पति की हत्या के जुर्म सुनाई। आरोप था कि महिला ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद महिला चीख-चीख कर रोने लगी। फिलहाल अब अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी महिला और उसके भाई को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात थाना बारादरी इलाके के कसाई टोला की है। यहां की रहने वाली रेशमा नाम की एक महिला ने अब से करीब ढाई साल पहले अपने सगे भाई भूरा उर्फ रिजवान के साथ मिलकर अपने पति आरिफ़ की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि घटना के बाद रेशमा खूब दहाड़े मारकर रोई भी थी, लेकिन कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो कोई ना कोई सबूत जरूर छोड़ देता है। पुलिस की जांच में साबित हो गया था कि आरिफ का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी रेशमा और उसका सगा भाई भूरा उर्फ रिजवान है।

आरिफ से की थी दूसरी शादी…

दरअसल, रेशमा ने घटना से करीब 10 साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था और आरिफ से दूसरा निकाह कर लिया था, लेकिन रेशमा आरिफ के भी साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी और कुछ दिन के बाद ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। रेशमा तीसरा निकाह करना चाहती थी। आरिफ को यह बात नागवार लगती थी और वह इसका विरोध करता था। एक दिन धोखे से रेशमा ने आरिफ को अपने घर बुलवाया और अपने भाई भूरा उर्फ रिजवान के साथ मिलकर चाकू से आरिफ की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद बचने के लिए रेशमा ने किया था जमकर ड्रामा…

घटना के बाद रेशमा ने जमकर ड्रामा किया, लेकिन पुलिस ने अपनी जांच के बाद रेशमा और उसके भाई भूरा उर्फ रिजवान को गुनहगार पाते हुए जेल भेज दिया। जिस पर शुक्रवार को अदालत ने रेशमा और उसके भाई भूरा उर्फ रिजवान को पूरी तरह से दोषी पाया। जिसके बाद रेशमा और उसके सगे भाई भूरा उर्फ रिजवान को उम्र कैद की सजा सुना।ई दोनों पर अदालत ने 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। खास बात यह भी है कि जिस वक्त रेशमा को अदालत में सजा सुनाई गई वह कटघरे के भीतर खड़ी होकर दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने रेशमा और उसके भाई को सलाखों के पीछे सेंट्रल जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000