शराबी पति से तंग आकर 4 बच्चों की मां ने फेसबुक पर ढूंढा प्यार, और उठाया ये बड़ा कदम

पति या पत्नी की बेरुखी एक दूसरे पर बेहद भारी पड़ती है, इससे दो परिवार टूटते हैं, लेकिन कई बार इससे तीसरे नए परिवार की नींव भी पड़ जाती है। अपनों की बेरुखी के शिकार लोग अक्सर किसी दूसरी जगह प्यार पाने की कोशिश करते हैं, इससे फिर एक नई प्रेम कहानी जन्म लेती है, कुछ ऐसी ही लव स्टोरी सरदारशहर में सामने आई है जहां चार बच्चों की मां को अपने शराबी पति की बेरुखी और मारपीट ने इतना सताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपना दूसरा प्यार ढूंढ लिया।

फतेहपुर की अलपसर गांव की 30 वर्षीय कविता मीणा ने बताया कि करीब 17 साल पहले मेरी शादी फोगा निवासी रामनिवास मीणा के साथ हुई थी, उस वक्त कविता महज 12 साल की थी और रामनिवास 35 साल से ज्यादा उम्र का था। कविता की उम्र अब 30 साल है तो वहीं कविता के पति रामनिवास मीणा की उम्र अब 55 वर्ष के करीब है। कविता मीणा ने बताया कि मेरा पति रामनिवास मीणा आए दिन शराब पीकर मेरे और मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था, पहले भी उसने घर छोड़कर जाने की धमकी दी थी। उसके बाद मैंने सोचा कि रामनिवास मुझे कभी भी घर से निकाल सकता है, करीब डेढ़ वर्ष पहले मेरी जानकारी फेसबुक के माध्यम से बीरमसर निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ हुई।

पहले हम मैसेज पर बात करते थे और फिर फोन पर बातें होने लगी। एक तरफ पति की बेरुखी और दूसरी तरफ धर्मेंद्र के प्यार के कारण करीब 2 महीने पहले मैंने मेरे बच्चों के साथ घर छोड़ दिया और धर्मेंद्र के पास सीकर चली गई और वहां पर लिव इन रिलेशनशिप के कागज तैयार करवा लिए।

वहीं, पुलिस की माने तो कविता के पति रामनिवास मीणा ने सरदारशहर उपखंड कार्यालय में कविता के खिलाफ उसके चारों बच्चों को बंधक बनाने के आरोप में शिकायत दी, जिस पर एसडीएम ने बच्चों का सर्च वारंट जारी किया, जिस पर भालेरी पुलिस चारों बच्चों को एसडीएम कार्यालय लेकर पहुंची जहां पर सभी बच्चों ने अपनी मां कविता के साथ रहने की इच्छा जाहिर की, जिस पर रामनिवास मीणा की शिकायत को झूठा करार देते हुए बच्चों को उनकी मां कविता के साथ भेज दिया।

बीरमसर निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार शर्मा सीकर में एक किराने की दुकान पर काम करता है और धर्मेंद्र का कहना है कि जैसे ही कविता का तलाक होगा वैसे ही हम दोनों शादी कर लेंगे और बच्चे हमारे पास ही रहेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000