क्षतिग्रस्त कार की (फाइल फोटो) बिहार भीषण सड़क हादसा; दो डॉक्टरों की हुई दर्दनाक मौत By Khulasa India News Desk Last updated Jan 6, 2025 451 पटना। पटना जिले के बख्तियारपुर में फोरलेन पर चंपापुर में एक होटल के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में दो चिकित्सकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि नवादा जा रही कार ने फोरलेन के साइड में खड़े एक वाहन में पीछे से जोरदार धक्का मारा दिया, जिससे उस कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोगों की पहचान अभिषेक व नियाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पेशे से चिकित्सक थे। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अलग कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों चिकित्सक नवादा जिले में अपना नर्सिंग होम चलाते हैं। पटना से दोनों नवादा जा रहे थे। डॉ. अभिषेक सारण जिले के दिघवारा के रहने वाले हैं। वहीं डॉ. नियाज पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। दुर्घटना 451 Share