पति घर लौटा तो गैरमर्द की बाहों में पत्नी को देख हुआ आग बबूला, फिर दोनों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

अंबिकापुर। मैनपाट के ग्राम केसरा में दोहरा हत्या का मामला सामने आया है। चरित्र शंका पर पति ने पत्नी व एक व्यक्ति की टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल आरोपी शुक्रवार की शाम जंगल से लकड़ी काटकर लौटा तो घर के भीतर पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। यह देखते ही उसका खून खौल उठा और उसने दोनों की हत्या कर दी।

कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा परसापारा निवासी मनोज माझी 40 वर्ष अपनी पत्नी फूलकुंवर 36 वर्ष के साथ रहता था। शुक्रवार को वह गांव के ही बिफन माझी के साथ लकड़ी काटने जंगल गया था। देर शाम दोनों घर लौटे। इस दौरान मनोज माझी घर में पहुंचा तो कमरे में उसकी पत्नी गांव के ही लक्ष्मण माझी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। यह देख उसका खून खौल उठा और उसने हाथ में रखी टांगी से दोनों के सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस…

दोहरा हत्याकांड की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां देखा कि फूलकुंवर व लक्ष्मण माझी का शव अलग-अलग कमरे में पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मनोज माझी से पूछताछ की तो उसने दोनों की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल…

आरोपी ने पुलिस को पूरी बात बताई। उसने कहा कि उसे पत्नी के चरित्र पर शंका थी, इसी वजह से उसने उस हालत में देखकर उन्हें मार (Double murder) डाला। बिफन माझी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मनोज माझी को धारा 103 (1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर शनिवार को अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में कमलेश्वरपुर टीआई भरतलाल साहू, एएसआई डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश खेस, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, महिला आरक्षक सविता पैकरा, आरक्षक परवेज फिऱदौशी, अर्जुन पैकरा व सूरज राठिया शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000