कोच्चि के पास समुद्र में हादसा; लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी 24 लोगों को निकाला गया बाहर

कोच्चि। केरल में समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर लाइबेरियाई मालवाहक जहाज अचानक से झुक गया। इससे जहाज पर लोड किए गए कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इस घटना के बाद पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जहाज में सवार सभी 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से 21 को भारतीय तटरक्षक बल जबकि 03 को आईएनएस सुजाता द्वारा बचाया गया।

रविवार की सुबह एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों को ‘आईएनएस सुजाता’ की मदद से बचा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कुछ और कंटेनर पानी में गिर गए हैं तथा जहाज और अधिक पानी में डूब चुका है। इस घटना से पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा जहाज को खींचने के उपायों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जहाज की मालिकाना कंपनी का एक और जहाज सहायता के लिए इलाके में पहुंच चुका है।

वहीं रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बात का आकलन किया जा रहा है कि क्या जहाज को खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाया जा सकता है जिसके लिए पेशेवर मूल्यांकन जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पर मौजूद चालक दल के 24 सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेनर या तेल के रिसाव को न छुएं, जो समुद्र के किनारे आ सकता है। KSDMA ने लोगों से यह भी कहा है कि यदि वे किनारे पर कंटेनर या तेल देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

बता दें कि एमएससी ईएलएसए-3 जहाज शुक्रवार को विझिगम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। शनिवार (24 मई) को दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर जहाज की मालिकाना कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया था कि उसका जहाज 26 डिग्री तक झुक गया है। उन्होंने तत्काल सहायता की मांग की थी। इस जहाज पर 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी (कप्तान), 20 फिलीपीनी, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई के नागरिक शामिल हैं। तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि जहाज में मरीन गैस ऑयल (MGO) और अति निम्न सल्फर ईंधन तेल (VLSFO) था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000