रसोइए ने सरकारी स्कूल में 2 छात्रों से किया कुकर्म; डेढ़ साल से कर रहा था मनमानी, विरोध करने पर देता था धमकी।
बाराबंकी। सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रसोइया काफी समय से 2 छात्रों से कुकर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उन्हें धमकाता भी था। कुछ बच्चों ने उसकी ये गंदी हरकत देख परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद सोमवार को ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।कुर्सी थाना क्षेत्र में एक परिषदीय स्कूल है। इसमें आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। यहां 60 वर्षीय नगेसर नाम का रसोइया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसोइया डेढ़ साल से स्कूल के छात्र से कुकर्म कर रहा था।
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को बुलाता था।
रसोइया स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र को बुलाता था। इसके बाद स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करता था। विरोध करने पर वह छात्र को धमकाता भी था। इससे छात्र ने परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया था। इससे रसोइए का हौसला बढ़ गया। एक महीने से वह एक और छात्र के साथ कुकर्म कर रहा था। दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले हैं। रसोइए ने दूसरे छात्र को धमकी दी थी। लिहाजा वह भी चुप रहा।
स्कूल में पहुंचकर ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा।
सीओ फतेहपुर कर रहे जांच।
थाना प्रभारी कुर्सी अनिल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी रसोइया नगेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ फतेहपुर ने शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने बताया कि आरोपी रसोइए को स्कूल से हटा दिया गया है।