सनकी युवक का तांडव, बीच सड़क लड़की को गोलियों से भूना; देख सहम गए लोग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। हादसे के दौरान रोड पर कई लोग मौजूद थे, जब तक वह कुछ समझ पाते सनकी यूवक ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक उनके सामने भी हाथ में देसी कट्टा दिखाने लगा। पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। तब जाकर सनकी युवक गिरफ्त में आया। पुलिस ने युवती को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। फिलहाल उसकी हालत पर कोई अपडेट नहीं है।

नगर निगम मुख्यालय और रूपसिंह स्टेडियम के पास एक सनकी युवक ने अपने साथ जा रही एक युवती को बातचीत के दौरान अचानक एक के बाद एक 3 से 4 गोलियां मार दी। गोली युवती के चेहरे पर लगी है। जिसके बाद वह जमीन पर बदहवास गिर पड़ी। स्थानीय लोग इस वारदात को देखकर सहम गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस का सनकी युवक से आमना-सामना हो गया। वह हाथ में देसी कट्टा लेकर पुलिस को हड़काने की कोशिश करने लगा।

करीब आधे घंटे तक सनकी युवक का तांडव बीच सड़क पर चलता रहा। पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले दागे और किसी तरह सनकी युवक को काबू में कर उसकी हेकड़ी निकाली है। इस दौरान आरोपी युवक की जमकर धुनाई भी की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक देसी कट्टे से युवती पर गोली चलाता नजर आ रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह सहम गया।

वारदात के बाद उठ रहे कई सवाल

पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी युवक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अरविंद के रूप में हुई है। वह आंतरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है वहीं जिस युवती को उसने गोली मारी है उसके पीछे की वजह से संबंधित कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में दो बड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं जिनमें पहला ये कि क्या युवती आरोपी युवक के साथ लिव इन में रह रही थी? या फिर दोनों की शादी हो चुकी है?

युवती ने आरोपी के खिलाफ की थी शिकायत

इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल देसी कट्टे के साथ युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर अवस्था में युवती नंदिनी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि अभी कुछ दिन पहले ही SP जनसुनवाई में घायल युवती नंदिनी ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी कि आरोपी उसे जान से मार सकता है। युवती ने बताया था कि युवक भी शादीशुदा है और युवती की भी पहले शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह दोनों लिव इन में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000