MA पास साइको किलर के जल्लादी कारनामे, खुद पर युवक का साया होने का करती है दावा, मां ने खोले चौंकाने वाले राज
32 वर्षीय पूनम के साइको किलर होने का खुलासा होने के बाद से हर तरफ सनसनी मची हुई है। उसने अपनी तीन भतीजियों और अपने बेटे की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध से उसकी मां सुनीता गहरी सदमे में हैं और विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि उनकी बेटी ऐसे वीभत्स कृत्य को अंजाम दे सकती है। तीन भतीजियों और अपने बेटे की हत्या करने वाली साइको किलर पूनम को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि पूनम (32 साल) राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम के साइको किलर होने का पता चलने पर उसकी मां सुनीता सदमे में है।
आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनका कहना है कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी के नाम के साथ इतना बड़ा अपराध जुड़ेगा। मां ने आगे कहा कि उन्होंने 2019 में बेटी की शादी भावड़ गांव निवासी नवीन के साथ की थी। कुछ दिन तक ठीक रहा, लेकिन बाद में स्थिति बदलती चली गई। पूनम अजीब हरकत करने लगी और उसने कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया जिस कारण ससुराल वाले उसे लेकर कैराना के एक तांत्रिक के पास गए थे जहां उसका इलाज चला था। उनका कहना है कि ससुराल में पड़ोस में किसी युवक की मौत हुई थी। पूनम कहती थी कि उस युवक का साया उस पर आ गया। इसी वजह से हरकतें करती है।
शिक्षक बनना चाहती थी पूनम
सुनीता ने बताया कि पूनम पढ़ाई में तेज थी। उसने गांव के देवीलाल कन्या कॉलेज से बीए किया था। इसके बाद करनाल के राजकीय कालेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया। वह शिक्षक बनना चाहती थी। इसके लिए उसने समालखा के मनाना गांव के देवीलाल कालेज से बीएड की पढ़ाई की। वह बीएड में प्रथम श्रेणी में पास हुई थी। सुनीता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में पूनम सबसे बड़ी है। उससे छोटे उसके दो भाई हैं।
जिया की ताई ने खोले चौंकाने वाले राज