कोर्ट ले जाते वक्त आरोपी ने SI की पिस्टल छीनकर की भागने की कोशिश: मुठभेड़ के दौरन आरोपी को लिया हिरासत में

चंदौली में चोरी और हत्या का आरोपी नोहर मुसहर न्यायालय ले जाते समय एसआई की पिस्टल छीनकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में चोरी और हत्या का आरोपी नोहर मुसहर मंगलवार को न्यायालय ले जाते वक्त पुलिस वाहन से एसआई की पिस्टल छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चंदौली और सैयदराजा थाने की पुलिस आरोपी को घेर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी पर जा लगी। इस घटना में सैयदराजा थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी फयारिंग में आरेापी भी घायल हो गया। गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार की मध्य रात्रि चोरों की एक गिरोह घुस आया था। दो घरों में चोरी करने के बाद चोर जैसे ही मुन्ना राम के घर घुसे तो वहां उनकी आहट सुनकर परिवार के लोग जग गये।

इसके बाद चोर वहां से भागने लगे। तभी मुन्ना राम के पुत्र मोनू ने उनका पीछा कर लिया। खेत में मोनू ने एक चोरी के एक आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान उसके दूसरे साथी ने मोनू पर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान गोली उसके सीने में लग गई और उसकी मौत हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को नोहर मुसहर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद उसे थाने ले आई। मंगलवार को सैयदराजा थाने की पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी कि तभी भारत माला परियोजना नेशनल हाइवे के पास सर्विस रोड से गुजरने के दौरान आरोपी नोहर ने एसआई राम कुमार दुबे की पिस्टल छीन ली और मौके से फरार हो गया।

इसके बाद एसआई ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही सैयदराजा और चंदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। इस बीच नोनहर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। एक गोली चंदौली कोतवाली पुलिस की गाड़ी पर जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

इस दौरान एक गोली नोनहर के दाहिने पैर में जा लगी। वहीं एक सिपाही विरेश भी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में हुई घटना में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। मंगलवार को आरोपी नोहर को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच एसआई की पिस्टल छीनकर भागने के का प्रयास किया। दो थानों की फोर्स ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। -देवेंद्र कुमार, कुमार, सीओ सदर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000