नाबालिग युवक को बदमाशों को समझाना पड़ा भारी, हमलावरों ने गर्दन में घोंपा चाकू, युवक उसी हालत में पहुंचा अस्पताल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मामूली बाइक विवाद के बाद तीन बदमाशों ने एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की गर्दन में पीछे से चाकू घोंपा और फिर फरार हो गए। इसके बाद युवक को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाइक टकराने के मामूली विवाद में तीन बदमाशों ने एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने युवक की गर्दन पर पीछे से चाकू मारा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ये देखकर बदमाश उसकी गर्दन में ही चाकू फंसा हुआ छोड़कर भाग गए।

घटना के बाद नाबालिग के परिजन इसी हालत में नाबालिग को इलाज के लिए पहले महिदपुर और उसके बाद लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन के चरक अस्पताल लेकर आए। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के गले में चाकू फंसा हुआ भी दिखाई दे रहा है।

दरअसल, ये मामला उज्जैन से 50 किमी दूर महिदपुर क्षेत्र के दर्जी बाखल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें किराना दुकान से सामान लेकर एक युवक अरशान खान अपने दोस्त जिशान के साथ बाइक से घर लौट रहा था, लेकिन तभी सामने से आ रहे तीन किशोरों की बाइक जिशान की बाइक से टकरा गई। इस पर जिशान ने इन युवकों को ध्यान से बाइक चलाने की बात कही तो यह युवक नाराज हो गए और विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

गर्दन में पीछे से चाकू घोंप दिया

महिदपुर पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद तीनों युवकों ने जिशान की गर्दन में पीछे से चाकू घोंप दिया और मौके से भाग गए। घटना की जानकारी जब जिशान के परिजन को लगी तो वह जिशान को चाकू गर्दन मे ही फंसा हुआ लेकर पहले महिदपुर अस्पताल ले गए। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गले मे फंसा चाकू निकालकर उसका इलाज किया।

गर्दन में फंसे चाकू के साथ पहुंचा अस्पताल

घटना के वायरल वीडियो में जिशान की गर्दन में चाकू फंसा हुआ है और वह दर्द से कराहता हुआ नजर आ रहा है। उसके साथियों ने इलाज के दौरान यह वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिदपुर थाना पुलिस ने अरशान खान की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हमला करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है, जिससे इन अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000