63 साल के BJP नेता ने 18साल छोटी कांग्रेस नेता से की शादी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा नेता दीपक जोशी तथा कांग्रेस की महिला नेता पल्लवी राज सक्सेना की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कथित विवाह की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों से लेकर आमजन तक में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक न तो दीपक जोशी और न ही पल्लवी राज सक्सेना की ओर से इस विवाह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने 4 दिसंबर को एक आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। बताया जा रहा है कि यह शादी दीपक जोशी के परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुई। वायरल तस्वीरों में दोनों पारंपरिक वैवाहिक रस्मों के दौरान साथ नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दीपक जोशी को पल्लवी राज सक्सेना की मांग में सिंदूर भरते हुए भी देखा जा सकता है।

इस कथित शादी को लेकर दोनों नेताओं के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि दीपक जोशी की उम्र 63 वर्ष है, जबकि पल्लवी राज सक्सेना 43 वर्ष की हैं। दोनों के बीच करीब 20 साल के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे पूरी तरह निजी मामला बताते हुए समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ सवाल भी उठा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, पल्लवी राज सक्सेना ने ही सबसे पहले शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। इसके बावजूद ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं। कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए दोनों को बधाई दी है।

अगर दीपक जोशी के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे देवास जिले की बागली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1983 से वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और 2003 में पहली बार विधायक बने। 2023 में पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन बाद में भाजपा की सत्ता में वापसी के साथ वे फिर शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह दीपक जोशी की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी विजया का निधन वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान हो गया था। वहीं पल्लवी राज सक्सेना महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रह चुकी हैं।

फिलहाल दोनों नेताओं की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000