विधवा महिला को नशीला ड्रिंक पिलाकर रेपः फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, रुपए ऐंठे; धमकी दी

लखनऊ में विधवा महिला को नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप। निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता वर्तमान में पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। आरोपित द्वारा की गई घटनाएं भी पीजीआई थाना क्षेत्र में ही हुई है। आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण और पैसों की वसूली करता रहा।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति की चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले दो वर्षों से अपनी मां और पांच वर्षीय बेटी के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर घरों में काम कर जीवनयापन कर रही थीं। करीब दो महीने पहले उसने ईश्वरी खेड़ा स्थित पाल डेयरी के मालिक अंकित पाल के मकान में किराए पर एक कमरा लिया था।

4 साल पहले पति की हुई थी मौत

आरोप है कि 11 दिसंबर को अंकित के भाई का तिलक समारोह था, जिसमें पीड़िता शामिल हुई। रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में लौट आई। कुछ देर बाद अंकित एक महिला के साथ उसके कमरे में आया और कॉफी व खाना देते हुए खाने के लिए कहा। कॉफी और खाना खाने के बाद पीड़िता अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसके कपड़े उतारकर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।

पूरी रात रेप किया

अगले दिन होश में आने पर पीड़िता के शरीर पर खरोंच के निशान थे। आरोप है कि घटना के समय उसकी मां और बेटी गांव गई हुई थी। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पूरी रात रेप किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन कई बार रेप किया और उससे पैसे भी वसूलता रहा।

पीड़िता ने बताया कि परेशान होकर उसने 2 जनवरी को वह कमरा छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी उसे फोन कर मिलने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि एक दिन मवैया के पास आरोपी अचानक पहुंच गया और धमकी देकर उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

इसके बाद आरोपी उसे पीजीआई के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां कई घंटे तक उसके साथ रेप किया गया। घटना से टूट चुकी पीड़िता ने अंत में हिम्मत जुटाकर गुरुवार शाम डीसीपी से मुलाकात कर पूरी आपबीती लिखित रूप में बताई। डीसीपी के निर्देश पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000