उत्तरप्रदेशअलीगढ़ बेकाबू होकर पलटी कार, बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत By Pratibha Rajdar Last updated May 20, 2026 797 अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा गांधी पार्क इलाके के अली नगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर ही पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों अधिकारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के रूप में हुई है। विवेक चंद्रा बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर हैं जबकि तान्या शर्मा बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। समाचार 797 Share