भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर के अश्लील वीडियो बनाए: बिजनौर में बोली- अस्पताल में बेहोश कर गंदा काम किया, पार्टी ने निकाला

बिजनौर में एक भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। डॉक्टर का आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। अश्लील वीडियो शूट किए और फिर धमकी देकर पैसे वसूलता रहा।

महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता प्रभात यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभात भाजपा का जिला मंत्री है। डॉक्टर शहर के मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में काम करती हैं। उधर, फिर होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने प्रभात यादव को पार्टी से निकाल दिया है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

चांदपुर में मेदर केयर हॉस्पिटल है। अस्पताल एक बीएएमएस महिला डॉक्टर का है। वह अपने डॉक्टर ससुर के साथ मिलकर अस्पताल चलाती है। 29 जुलाई, 2025 को महिला डॉक्टर के पति की मौत हो गई थी।

महिला डॉक्टर ने बताया- मेरे हॉस्पिटल में रोहनिया गांव के रहने वाले भाजपा नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ अक्सर आया करते थे। धीरे-धीरे उनसे जान-पहचान हो गई। जान-पहचान बढ़ने के बाद वह अक्सर घर भी आने-जाने लगे।

करीब 6 महीने तक सब कुछ सामान्य रहा। पति की मौत के बाद वह संवेदना और सपोर्ट दिखाते थे। इसी बीच उनके इरादे और हरकतें मुझे सही नहीं लगीं। इसलिए मैंने उनको घर और अस्पताल आने से मना कर दिया, लेकिन वह नहीं माने।

3 महीने पहले अश्लील वीडियो बनाया

डॉक्टर का आरोप है कि करीब 3 महीने पहले प्रभात अस्पताल आया। उसने मुझे नशीला पदार्थ मिला हुआ कुछ खाने को दिया। मुझे खाने-पीने वाली चीजों में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई। इसके बाद उसने अस्पताल में ही मेरी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। होश आने पर कमरे में मैं अकेली थी।

डॉक्टर ने बताया- बाद में प्रभात यादव ने मुझे मेरे अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। वायरल करने की धमकी देने लगा। जब मैंने वीडियो डिलीट करने को कहा, तो धमकी देकर पैसे मांगने लगा। इसके चलते मैं मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। वो लंबे समय तक मुझे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

ससुराल और मायके वालों को भी धमकाया

मैंने यह बात अपनी ससुराल और मायके वालों को भी बताई। उन लोगों ने भाजपा नेता से बात करने का प्रयास किया, तो उन्हें भी धमकाने लगा। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत की। महिला डॉक्टर ने भाजपा नेता प्रभात यादव से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

बीजेपी नेता बोला- षड्यंत्र कर फंसाया जा रहा

आरोपी प्रभात यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। कहा- हमें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए, वो झूठे हैं। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।

चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया-

” प्रभात यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। महिला डॉक्टर को भी बयान के लिए बुलाया गया है।

प्रभात का भाई आर्मी में, पिता वन विभाग से रिटायर

प्रभात यादव 2 भाई हैं। छोटा भाई आर्मी में है। पिता वन विभाग में ड्राइवर के पद से रिटायर हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी से एक बेटी और एक बेटा है। प्रभात 2017 में समाजवादी पार्टी में चांदपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष रहा है। 2018 में सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000