एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार

मुजफ्फरपुर में अपने ढाई साल के बेटे को बिस्किट में जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार महिला आरती कुमारी बुधवार को एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। आरोपी महिला आरती कुमारी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत थी। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसकेएमसीएच ओपी और रामपुरहरि थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मामला रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला का है। आरोप है कि आरती कुमारी ने 20 अगस्त को अपने ढाई वर्षीय बेटे आर्यन कुमार को बिस्किट में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि आरती कुमारी करीब दो महीने की गर्भवती थी। चिकित्सीय जरूरत को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच के एमसीएच वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां उसका इलाज महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में चल रहा था।

सुरक्षाकर्मियों की नजर हटते ही फरार

बुधवार को आरोपी आरती कुमारी इलाज के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से निकल गई। काफी देर बाद उसके फरार होने की जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

आरती कुमारी के फरार होने के बाद पुलिस टीम एसकेएमसीएच परिसर के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी महिला किस रास्ते से बाहर निकली और उसके बाद किस दिशा में गई।

पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी होगी जांच

पुलिस अभिरक्षा में भर्ती एक आरोपी महिला के फरार होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। अभिरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी गई है। आखिर कड़ी सुरक्षा और पुलिस निगरानी के बावजूद आरोपी महिला अस्पताल से कैसे निकल गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके फरार होने के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

बहू मेरे बेटे से झगड़ा करती थी’

बच्चे के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। दादा कैलाश राम ने बताया कि सात साल पहले अखिलेश की शादी आरती कुमारी से हुई थी। उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बहू आरती बिना बताए मायके चली जाती थी। 15 दिन पहले मायके गई थी और बुधवार शाम को वापस लौटी थी।

गुरुवार दोपहर जब मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तब उसने बिस्कुट में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने ढाई साल के बेटे आर्यन को खिला दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर जब वह रोने लगी, तो आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक आर्यन की मौत हो चुकी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000