जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में दो अभियुक्त जावेद अख्तर व हुशाम खान को किया गया गिरफ्तार

सड़क निर्माण के विरोध पर फायरिंग का आरोप, मौके पर कई खोखे मिले, फायरिंग से कोठियार गांव में मचा हड़कंप…

जावेद अख्तर और हुशाम खान दोनों आरोपी सगे भाई हैं और दबंग व सरहंग भी हैं, तेलिया चौराहा के निवासी हैं…

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 30 लाख रुपये की लागत से बन रही PWD की सड़क में निर्माण मानकों की अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर गाली-गलौज और फायरिंग की घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। साथ ही एक महिंद्रा थार और गिट्टी लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। उक्त ठेका जावेद अख्तर के माँ नूरजहाँ के नाम है और कार्य उनके दोनों बेटे जावेद अख्तर व हुशाम खान करते हैं।

वादी द्वारा तहरीर दी गई कि ग्राम कोठियार में सड़क निर्माण कार्य को मानक विहीन बताते हुए विरोध करने पर जावेद अख्तर द्वारा मोबाइल फोन से उन्हें मौके पर बुलाया गया तथा निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न करने की धमकी दी गई। वादी द्वारा निर्माण कार्य को सरकार की मंशा के विपरीत एवं मानक विहीन बताए जाने पर अभियुक्त जावेद अख्तर एवं उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से फायर किया गया। ये घटना बड़ी थी, क्योंकि एक रजिस्टर्ड ठेकेदार साईट पर विवाद नहीं करता, परन्तु ग्राम कोठियार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वालों पर फायरिंग करना एक तरह की माफियागीरी है।

जावेद अख्तर अधिवक्ता हैं, फिर भी परिवार में माँ, पत्नी और भयाहू के नाम से करते हैं, ठेकेदारी  

इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई तथा वादी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। इसके पश्चात अभियुक्तगण असलहा लहराते हुए काले रंग की थार गाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 482/2026 धारा 109(2), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि सरकारी धन से बन रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले ग्रामीणों को आखिर सुरक्षा कब मिलेगी ?

एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने घटना को गंभीर मानते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसपी के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी (पूर्वी) आलोक कुमार एवं सीओ पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय मय हमराह कांस्टेबल सोनू कुमार द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1. जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल जब्बार उम्र करीब 45 वर्ष एवं 2. हुशाम खान पुत्र अब्दुल जब्बार उम्र करीब 36 वर्ष, निवासीगण 143 सदर बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

ठेका मैनेज के विवाद में PWD दफ्तर के अंदर पूर्व में भी जावेद अख्तर और अन्य के बीच चली थी, गोली   

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त हुशाम खान की भूमिका प्रकाश में आने पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। कार्यदयी संस्था से बकायदा इस्टीमेट तैयार होकर कार्य कराने हेतु निविदा आमंत्रित की जाती है। फिर किसी ठेकेदार को कार्य आवंटित होता है। उसमें यदि अनियमितता होगी तो ग्रामीणों का नाराज होना गलत नहीं। सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करके निर्धारित मानक के विरुद्ध कराये जा रहे निर्माण पर सवाल उठाना क्या गलत है ?

योगी सरकार में दोनों विभागों पर सवाल उठना लाजिमी है। सच कहा जाए तो घटिया निर्माण कार्य यदि कराया जा रहा था तो कार्यदायी संस्था PDW के अधिकारी क्या कर रहे थे ? एक ठेकेदार की हिम्मत कैसे हुई जो ग्रामीणों द्वारा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे, उनके ऊपर असलहे से फायरिंग करने की ? दूसरा सवाल कि योगीराज में कानून ब्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए योगी बाबा की एक साख है और उस साख पर प्रतापगढ़ पुलिस क्या कर रही थी जो ठेकेदार और उसके गुंडे क्षेत्र में गुंडई किये। खुलेआम असलहा निकाल कर फायर किये और क्षेत्र में दहशत पैदा किये।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में दो अभियुक्त जावेद अख्तर व हुशाम खान को किया गया गिरफ्तार     |     भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा     |     श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000