टोल का पैसा मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी पर की फायरिंग बूम बैरियर तोड़कर कार में सवार युवक हो गये फरार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खुलेआम फायरिंग करने की एक घटना सामने आई है। जहां टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली टोलकर्मी को नहीं लगी। वहीं बूम बैरियर तोड़कर कार में सवार युवक फरार हो गए। ये पूरा मामला महाराज पुरा थाना क्षेत्र के NH-719 पर भिंड-ग्वालियर की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा की है। जिसकी CCTV फुटेज वायरल हो रही है। टोल टैक्स मांगने पर की फायरिंग जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा स्थित बरैठा टोल पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भिंड की तरफ से दो कार आती हैं। एक काले रंग की टाटा सफारी है और दूसरी निशान की कार है। टोल पर कर्मचारी ने टैक्स मांगा तो कार सवार ने गालियां देते हुए वीरेन्द्र तोमर के नाम से वहां से निकालने के लिए कहा। टोल कर्मचारी ने कहा कि कौन वीरेन्द्र तोमर, इस पर युवक खफा हो गया और बैरियर हटाकर विवाद करते हुए अपनी गाड़ी को आगे निकालकर खड़ी करता है। पीछे आ रही निशान कार को जबरन बिना टोल दिए ही निकालता है।

जब कर्मचारी विरोध करते है तो वह अपनी कार से रायफल लेकर आता है और आते ही फायरिंग करता है। इसके बाद दोनों कार में सवार सभी आराम से फरार हो जाते हैं। घटना का CCTV हुआ वायरल इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल पर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फायरिंग करने वाले ने इस तरह गोली चलाई की वहां पर मौजूद दो कर्मचारियों को गोली लग सकती थी। एक कार में आरोपी के परिवार के लोग सवार थे तो दूसरी कार में बंदूकें लेकर लड़के सवार थे। सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है। रजिस्ट्रेशन नंबर से की जा रही पहचान इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब पूरे घटनाक्रम की जांच की तो पता लगा कि आरोपी कार सवार किसी वीरेन्द्र तोमर के नाम से गाड़ी निकालना चाहता था। यह वीरेन्द्र तोमर कौन है ये न तो टोल वाले बता पा रहे हैं न ही पुलिस को पता है। वहीं कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर पहचान की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000