घर से मोबाइल का रिचार्ज कराने निकला युवक की गोली मारकर की गई हत्या

पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) जिले के इनरवाभार गांव में शनिवार देर रात गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई। गोली काफी क्लोज रेंज से पांजर व जबड़े में मारी गई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से दो कारतूस, दो खोखा बरामद कर एक बाइक जब्त की गई है। युवक की पहचान पहाड़पुर थानाक्षेत्र के कमाल पिपरा निवासी कन्हैया तिवारी के पुत्र बिपिन तिवारी के रूप में की गई है। बताया गया कि बिपिन शनिवार की शाम करीब छह बजे अपने घर से पिता से पैसे लेकर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए निकला था। इस बीच देर रात किसी ने अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार को सूचना दी कि इनरवाभार में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस बीच रविवार को युवक की पहचान उसके स्वजनों ने की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक का भी चरित्र आपराधिक रहा है। इस बारे में सत्यापन किया जा रहा है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। नमूना संग्रह किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल से मिली बाइक का पुलिस सत्यापन कर रही है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला है कि बाइक पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के माधोपुर निवासी भाग्यनारायण तिवारी के पुत्र अमन कुमार के नाम से है। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह बाइक घटनास्थल पर कैसे पहुंची। बाइक लूट का मामला मझौलिया थाना में दर्ज है, जबकि युवक के पास से जो सेलफोन मिला है, वह जागा पाकड़ से लूटा गया है। पुलिस इस आधार पर युवक के आपराधिक कनेक्शन को भी खंगाल रही है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पूरे प्रकरण का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। युवक के स्वजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया जा सका है। आवेदन मिलने के बाद कई बातें और साफ हो जाएंगी। घटना के बाद युवक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कन्हैया तिवारी व अन्य स्वजन इसी बात की रट लगा रहे थे- हे भगवान यह क्या हो गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। सूत्रों के अनुसार, बिपिन को गोली लगने के बाद भी उसे लगातार एक फोन आ रहा थे। फोन किसी लड़की या महिला का था। पुलिस युवक के पास से मिले फोन की कॉल डिटेल्‍स भी निकाल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000