हर्ष फायरिंग में युवक की गोली लगने से हुई मौत आक्रोशित बारातियों ने पंडाल और तोड़ी कुर्सियां

समस्तीपुर जिले में 5 दिनाें के अंदर हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत हाे गई है और एक घायल हाे गया है। अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत में बुधवार की रात हर्ष फायरिंग में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित बारातियों ने पंडाल में तोड़फोड़ कर कुर्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंगारघाट थाना के चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड 1 में बुधवार की देर रात आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बारात आए एक युवक के सिर में गोली लग गई।‌ इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली लगने के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। बारात आए लोग आक्रोशित होकर पंडाल में कुर्सी आदि तोड़ डाला। युवक की पहचान पूसा थाना के किशनपुर बथुआ निवासी राम दयाल सिंह के पुत्र अमन कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई।

जिले में पांच दिन के अंदर हर्ष फायरिंग में दो लोगों की हुई मौत, एक हुआ घायल हर्ष फायरिंग में दलसिंहसराय में भी 12 मई को हुई थी माैत 12 मई को दलसिंहसराय शहर के नवादा वार्ड 7 के मछली आढ़त के पास देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसमें भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। अमन अपने दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने आया था। गोली चलने के बाद समारोह रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। घटना के बाद जल्दबाजी में किसी तरह शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद में बारात वापस अपने गांव लौट गई। वर पक्ष व वधू पक्ष के लोग एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। सराती पक्ष से लड़की के पिता टुनटुन राय का कहना है कि गोली एक लड़के ने चलाई। वह बराती पक्ष का नहीं था। जबकि इधर वर पक्ष के लोगों का कहना है कि गोली बराती पक्ष के एक युवक ने चलाई। इसमें दो राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000