पुलिस लाइन के अन्दर कॉन्स्‍टेबल ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद की गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

सीतामढ़ी पुलिस लाइन में एक कॉन्‍स्टेबल ने सोमवार की शाम को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस लाइन की बैरक में यह घटना हुई। बेड के पास ही फर्श पर खून से लथपथ पुलिसकर्मी का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पुलिस के तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने फिलहाल इतना बताया कि यह पारिवारिक कलह से जुड़ा मामला प्रतीत होता है, लेकिन इस बारे में पूरी छानबीन होने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। गोली क्यों और किन परिस्थितियों में चली यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बैरक के उस कमरे को सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम और स्वजन के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक पुलिसकर्मी यहां क्यूआरटी में तैनात था। 

खगड़िया जिले का रहने वाला था कॉन्‍स्‍टेबल…

कार्तिकेय कुमार उर्फ कार्तिक गुप्ता खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी काली स्थान रोड का रहने वाले था। मानसी थाना के चौकीदार सुट्टु कुमार ने बताया कि कार्तिकेय के पिता पप्पू गुप्ता मानसी चौक पर ही चाय की दुकान चलाते हैं। कार्तिकेय दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर का था और उसकी शादी नहीं हुई थी। मौत की घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी पुलिस महकमे में हो रही है। साल-2021 में उसकी नौकरी लगी थी। मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी एसडीपीओ ने उनको फोन करके कार्तिक गुप्ता की मौत की जानकारी देते हुए विस्तृत जानकारी मांगी थी। कार्तिक गुप्ता की मौत की सूचना के बाद उनके भाई मनीष गुप्ता समेत अन्य स्वजन सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। मृतक के भाई मनीष गुप्ता ने दैनिक जागरण से टेलीफोनिक बातचीत में मौत के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पुलिस के द्वारा ही भाई की मौत की सूचना मिली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000