मायावती को लगा तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन

एटा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक रहे अजय यादव ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय यादव के साथ कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। तीन नगर पंचायत अध्यक्ष, एक ब्लॉक प्रमुख, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का दावा है कि इनके साथ एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा और जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने इन सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। नगर पंचायत मिरहची की अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय, उनके पति पूर्व प्रधान सर्वेश उपाध्याय, निधौली कलां की नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता और सकीट नगर पंचायत की अध्यक्ष मानवी यादव पार्टी में शामिल हुईं।

इनमें से शिखा गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा और पार्टी प्रत्याशी को हराया था। जबकि निर्दलीय लक्ष्मी उपाध्याय ने मिरहची नगर पंचायत पर और बसपा की मानवी यादव ने सकीट नगर पंचायत पर भाजपा प्रत्याशियों को हराया था। इनके अलावा साल- 2012 में बसपा से चुने गए पटियाली के पूर्व विधायक अजय यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ भाजपा की सदस्यता दी। अजय यादव तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बेटी नगर पंचायत सकीट की अध्यक्ष, पुत्रवधू ब्लॉक प्रमुख और बेटा प्रधान है।

जनप्रतिनिधियों और अन्य दलों के नेताओं के सदस्यता ग्रहण करने को लेकर भाजपा के एटा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा अति उत्साह में आ गए। विपक्ष पर ऐसे हमलावर हुए कि शब्दों की मर्यादा को पीछे छोड़ दिया। विपक्ष के लिए अपोजिशन के मरे हुए लोग, चोर, डकैत जैसी संज्ञा दे डालीं। चोर डकैत के आगे केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव, मायावती के नाम जोड़े।बोले आपके टोंटी चोर हैं। इन सबने देश-प्रदेश को बेच दिया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी से सवाल पूछा गया था कि ईडी, सीबीआई के डर से तो कहीं विपक्षी भाजपा में शामिल नहीं हो रहे है। इस पर ही वह आवेश में आ गए और विपक्षी नेताओं को एक-एक कर दोषारोपण कर डाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000