सपा ने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस को दी सलाह,उतनी ही सीटें मांगें, जिसको जीत सकें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का कम समय बचा है। राजनीतिक पार्टियां कमर कसकर जीत दर्ज करने के लिए जुटी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर लगने से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दे दिया है। सूत्रों की मानी जाए तो सपा ने कांग्रेस से उनकी सुविधा के अनुसार सीटों के सूची की मांग की है।सपा ने कांग्रेस से कहा है कि पहले आप उन सीटों की सूची आगे बढ़ाएं, जिन पर आप के उम्मीदवार जीत सकते हैं या फिर जिन-जिन सीटों पर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे पर बैठक होने से पहले सपा ने कांग्रेस को सलाह दी है कि केवल उन्हीं सीटों की मांग करें जिस पर अगर वो लड़ें तो जीत सकें।सपा ने यह भी कहा कि गठबंधन में आपसी ईगो को दूर रखें और साहस के साथ सच्चाई का मुकाबला करें।

सपा ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर सर्वे हो चुका है। कौन कहां से जीत सकता है, इसका आकलन पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पास है। ऐसे में सपा ने कहा कि हमें केवल लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के मकसद से मैदान में कूदना चाहिए। सपा ने कहा कि उसे ही यूपी में लीड करने देना चाहिए,ये गठबंधन के हित में होगा। सूत्रों के मुताबिक सपा के इस संदेश के जवाब में कांग्रेस ने भी अपना जवाब भेज दिया है। कांग्रेस ने यूपी में 80 में 25 सीटों की मांग की है,बरहाल सपा ने कांग्रेस से कहा है कि वही सीटें मांगें जिन पर जीत की संभावना हो।

बता दें कि 12 जनवरी को सपा एक और अहम बैठक करेगी। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधायक, विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक से पहले सभी से गठबंधन और उम्मीदवारों को लेकर बंद लिफाफे में इनपुट मांगा गया है। बैठक में उस इनपुट पर विचार-विमर्श किया जायेगा। बरहाल सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मायावती को लेकर दोनों पार्टियों ने कोई बात नहीं की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000