दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वाला एनकाउंटर में हुआ ढेर, 10 मिनट में लूट ले गए थे, 2 करोड़ के गहने

एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया और एक बदमाश मौके से भाग निकला…

 

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज गुरुवार की सुबह 1 लाख का फरार इनामी बदमाश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह एनकाउंटर देहात कोतवाली के हनुमानगंज बाईपास पर हुआ। मारा गया बदमाश मंगेश यादव सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला।

दरअसल, बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी। आज एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही टीम के साथ थे, इसी दौरान कोतवाली देहात अंतर्गत मिश्रपुर पुरैना में लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। घटना में शामिल मुख्य आरोपियों में से 1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम अगरौरा थाना बक्श जौनपुर पुलिस पर गोली चलाने लगा।

इस दौरान पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में गोली चलाई, जो मंगेश को लगी। गोली लगने से मंगेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी भदैयां भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल 32 बोर व कारतूस, तमंचा 315 बोर, एक बाइक व लूट से संबंधित जेवरात भी बरामद किए हैं। मंगेश यादव पर पहले से दर्जनों केस दर्ज थे।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने बताया कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के यहां डकैती पड़ी थी, जिसमें हमें वर्कआउट के लिए लगाया गया था। हम लोगों को सूचना मिली कि 2 बदमाश सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर भागने के चक्कर में हैं। हम लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने हमारी टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, फिर इसके बाद एसटीएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें मंगेश यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000