हिजबुल के तीन आतंकियों को यूपी एटीएस ने भारत-नेपाल सीमा पर किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी है। यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक आईएसआई की मदद से नेपाल से भारत में घुसने वाले हैं। सूचना पर यूपी एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने सर्विलांस की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा मोहम्मद अल्ताफ बट पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है। वहीं सैयद गजनफर इस्लामाबाद का रहने वाला है और नासिर अली जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। तीनों भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मंसूबा रखते हैं। तीनों आईएसआई की मदद से हिजबुल मुजाहिदीन के ट्रेनिंग कैंप से प्रशिक्षण भी ले चुके हैं।

आतंकी मोहम्मद अल्ताफ भट ने पूछताछ में बताया कि उसका जन्म कश्मीर में हुआ था और कारगिल युद्घ के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के एक मिलिटेंट के साथ जिहाद की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान चला गया। अल्ताफ ने बताया कि वह हमेशा से ही चाहता था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बने। इसी उद्देश्य से अल्ताफ ने पाकिस्तान पहुंचकर आईएसआई के निर्देशन में हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद कैंप में जेहादी प्रशिक्षण लिया।

अल्ताफ ने बताया कि पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी आईएसआई, कश्मीर स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने के के लिए भारतीय लोगों को अपनी नेटवर्क से जोड़ रहा है। बरहाल पूछताछ के बाद तीनों को लखनऊ एटीएस को सौंप दिया गया। लखनऊ एटीएस की टीम तीनों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई। सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

अल्ताफ को एचएम के मुजाहिदों से हिदायत मिली थी कि वो खुफिया तौर पर नेपाल के रास्ते जम्मू कश्मीर भारत में पहुंचें जहां उन्हें आगे के प्लान के बारे में बताया जाएगा। अल्ताफ नेपाल के काठमांडू में ही नासिर से मिला जिसने अल्ताफ और गजनफर को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करवाए और नासिर ने ही इन दोनों को शेख फरेंदा गांव के रास्ते भारत आने के लिए बताया था।

नासिर अली कश्मीर का रहने वाला है और वाट्सएप के जरिए इसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सलीम नामक व्यक्ति से हुआ। सलीम ने नासिर को बताया कि तुम्हारे मामू गजनफर के साथ एक और व्यक्ति को पाकिस्तान से भेज रहा है,जो काठमांडु नेपाल में मिलेंगे जिन्हें लेकर उसे जम्मू कश्मीर भारत जाना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000