बजरंग दल ने रुकवाई शादी; दो अलग धर्म के लड़का-लड़की होने पर जताया विरोध, पाला बाजार में हंगामा

मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में कथित रूप से एक लव जेहाद के मामले में शुक्रवार रात शहर का माहौल खराब हो गया। दरअसल अलग-अलग सम्प्रदाय के जोड़े के निकाह की सूचना पर पाला बाजार में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। यहां एक मकान में चल रहे निकाह कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद बजरंग दल ने कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। घटनास्थल से थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद युवक के खिलाफ बलात्कार, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत बड़वानी थाने में मामला दर्ज कर लिया। थाने के सामने दोनों पक्षों की भीड़ जुटने से विवाद की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

बड़वानी के पाला बाजार में कथित लव जेहाद को लेकर हंगामा हो गया। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती से शादी कर रहा था। इसी बीच हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। इतना ही नहीं उन्होंने लड़का-लड़की दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का किया घेराव किया। 

मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुस्लिम युवक के खिलाफ बलात्कार सहित धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी बीच थाने के सामने दोनों पक्षों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ लगने से विवाद की स्थिति बनने लगी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में पत्थर बाजी और दुकाने बंद करवाने की अफवाह भी उड़ी। जिससे शहर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना के होने से इनकार कर दिया। 

वहीं, बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि कुछ स्थानों पर विवाद हुआ, लेकिन पथराव और दुकानों को बंद कराने की खबरें झूठी हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। युवक के खिलाफ बलात्कार, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत बड़वानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000