भीषण सड़क हादसा; दो गाड़ियों की हुई भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल

राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो गाड़ियों में हुई भिड़त में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।  हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से लाशों को गाड़ी ने निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 5 थी, लेकिन अभी थोड़ी देर पहले मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह से घायल एक और शख्स की मौत हो गई। इस तरह से रविवार शाम हुए इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास हुआ। यहां एक बोलेरो और एक कार में भीषण भिंड़त हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम बोलेरो और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास होटल मणिमहल के पास हुआ हादसा…

हादसा इतना जबरदस्त था की हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा लक्ष्मणगढ़ कस्बे के नजदीक हाईवे स्थित मणिमहल होटल के सामने हुआ। हादसे के बारे में सीकर के डिप्टी एसपी धर्माराम गिला ने कहा, “हमें हाईवे पर दो वाहनों की आपस में टक्कर होने की सूचना मिली। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे की शिकार हुई एक गाड़ी से एक आईडी मिली है। जिसका पता नागौर का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय सांसद सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती व आईजी सत्येंद्र सिंह एसके अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल हुए लोगों को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।

 मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस…

घटना के बाद आसपास के लोग गाड़ियों के पास पहुंचकर घायलों को गाड़ियों से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000