नेतागिरी का रौब; TI और निगम अधिकारियों के सामने पार्षद पति ने कहा- उतरवा दूंगा वर्दी, ASI ने दिखाई ‘औकात’, सीना चौड़ाकर खुद ही उतारी वर्दी, वीडियो हुआ वायरल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक एएसआई को धमका रहे थे। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे थे। इस पर एएसआई खुद ही सीना चौड़ा करते हुए तन गया और सबके सामने अपनी वर्दी उतार दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। वीडियो सात महीने पुराना है लेकिन वायरल अब हो रहा है। अब वीडियो लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला…

दरअसल, 7 माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर ASI विनोद मिश्रा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता और पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने ASI विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना आपा खो दिया।

थाने में सबके सामने ही उतार दी वर्दी…

इसके बाद एएसआई ने सबके सामने उतार दी अपनी वर्दी। घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने के ASI विनोद मिश्रा पर वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई कर चुके हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश…

फिलहाल इस पूरे मामले पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी उफान पर है। एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर लिखा है कि यह सत्ता की हनक है, भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़ना पड़ गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000