नवादा में दबंगों ने दलितों के 20-25 घरों में लगाई आग, गोलीबारी का भी आरोप, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बिहार के नवादा में दबंगों ने महादलित परिवारों के कुछ घरों को फूंक दिया। यह पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर की है। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सदर डीएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। पुलिस बल की तैनाती से पूरा गांव छावनी में बदल गया है। देर रात तक अधिकारी कैंप भी कर रहे हैं।

नवादा के एसडीपीओ सुनील कुमार ने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में कुछ बदमाशों ने घरों में आग लगा दी। करीब 20-25 घरों में आग लगी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का लग रहा है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन के कब्जे को लेकर विवाद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव में एक बड़े भूखंड पर फिलहाल दलित परिवारों का कब्जा है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। इतना ही नहीं मामले की सुनवाई वरिष्ठ अधिकारियों के पास में चल रही है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम को अचानक से दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट तो की है साथ में आग भी लगा दी। आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद में फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोलीबारी भी की गई है। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से अभी तक फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की गई है।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

नवादा में हुई इस घटना पर जेडीयू के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000