विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निकहत बानो के मुलाकात के मामले में पुलिस ने जिला कारागार के डिप्टी जेलर को किया गिरफ्तार

चित्रकूट। विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निकहत बानो से मुलाकात के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सोमवार को पुलिस ने जिला कारागार की डिप्टी जेलर रहीं चंद्रकला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के अलावा बांदा, हमीरपुर और महोबा के कुल 208 पुलिसकर्मियों को मिलाकर 18 टीमों का गठन किया गया है, जो प्रदेश और अन्य प्रदेशों में संदिग्धों के ठिकानों में छापेमारी कर रही हैं। 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद और एसपी ने जिला कारागार में औचक मुआयने के दौरान निखत बानो को अवैध रूप से अपने विधायक पति अब्बास अंसारी से मुलाकात में पकड़ा था। निखत के चालक नियाज को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जेल के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भी संलिप्तता पाई गई थी। एसपी ने बताया कि मामले की विवेचना में डिप्टी जेलर चंद्रकला पत्नी रामआसरे गौतम निवासी एलडीए कालोनी कानपुर रोड थाना आशियाना लखनऊ का नाम सामने आने पर गिरफ्तार किया गया है।

इन पर आरोप है कि निखत और अब्बास अंसारी की गैरकानूनी रूप से मुलाकात में इनकी मुख्य भूमिका है। निखत के सहयोग में आरोपियों फराज खान और नवनीत सचान की भी गिरफ्तारी कर ली गई है। एसपी ने बताया कि नियाज अंसारी के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव स्थित घर से चार लाख रुपये, नई स्कार्पियो, दस लाख की एफडी, मनी ट्रांसफर की पर्चियां और चेकबुक बरामद हुईं हैं। इस संबंध में नियाज के घरवाले कोई जानकारी नहीं दे सके। इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर व अन्य को उपहार देकर उपकृत किए जाने की बात भी सामने आई हैं। एसपी ने बताया कि जेल अधीक्षक को कार गिफ्ट दिए जाने के संबंध में इनके खातों से रुपये लेनदेन के सभी तरीकों की जांच की जा रही है। इसके अलावा जेल के अन्य आरोपियों अधिकारी-कर्मचारियों के खातों की भी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000